6 अक्टूबर 2026, 6:05 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

शमशाबाद की 10 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर:मां गायत्री समूह ने 'पांचाल प्रीमियम स्पाइसेस' ब्रांड बनाया, FSSAI से मंजूर, MDM में भी इस्तेमाल

फर्रुखाबाद के शमशाबाद ब्लॉक के पसियापुर गांव का मां गायत्री महिला स्वयं सहायता समूह आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गया है। गांव की 10 महिलाओं ने मिलकर अपना मसाला ब्रांड 'पांचाल प्रीमियम स्पाइसेस' शुरू किया है। समूह का गठन 2023 में हुआ था। इसमें 10 महिलाएं जुड़ी हैं, 6 नियमित काम करती हैं। दीक्षा सिंह इसकी मुख्य सदस्य हैं। यह ब्रांड FSSA

शमशाबाद की 10 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर:मां गायत्री समूह ने 'पांचाल प्रीमियम स्पाइसेस' ब्रांड बनाया, FSSAI से मंजूर, MDM में भी इस्तेमाल
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
फर्रुखाबाद के शमशाबाद ब्लॉक के पसियापुर गांव का मां गायत्री महिला स्वयं सहायता समूह आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गया है। गांव की 10 महिलाओं ने मिलकर अपना मसाला ब्रांड 'पांचाल प्रीमियम स्पाइसेस' शुरू किया है। समूह का गठन 2023 में हुआ था। इसमें 10 महिलाएं जुड़ी हैं, 6 नियमित काम करती हैं। दीक्षा सिंह इसकी मुख्य सदस्य हैं। यह ब्रांड FSSAI से मंजूर है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 22726306000502 है और यह 2029 तक वैध है। महिलाओं को घर के पास रोजगार मिला है। समूह हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और गरम मसाला सहित चार प्रमुख मसाले तैयार करता है। ब्रांड का नाम गंगा के प्राचीन पांचाल घाट से प्रेरित है। इन मसालों का इस्तेमाल अब सरकारी स्कूलों के मिड-डे-मील (MDM) में भी हो रहा है। इससे बच्चों को शुद्ध भोजन और महिलाओं को नियमित सप्लाई का मौका मिल रहा है। तस्वीरें देखिए -
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗