सीआरपीएफ का विशेष स्वच्छता अभियान:'रन एंड वॉक' से दिया सफाई का संदेश
'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 239वीं बटालियन ने ज्वालानगर मार्केट क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने 'रन एंड वॉक' के माध्यम से क्षेत्र में भ्रमण कर व्यापारियों और आम नागरिकों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। जवानों ने लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कूड़

'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 239वीं बटालियन ने ज्वालानगर मार्केट क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने 'रन एंड वॉक' के माध्यम से क्षेत्र में भ्रमण कर व्यापारियों और आम नागरिकों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। जवानों ने लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और सार्वजनिक स्थलों को गंदगी से मुक्त रखने के लिए प्रेरित किया। सीआरपीएफ की ओर से कहा गया कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण केवल किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। अभियान में बटालियन के जवानों एवं संबंधित कर्मियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया और नागरिकों को 'स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ रहें और स्वच्छ भारत के निर्माण में सहभागी बनें' का संदेश दिया।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗