11 अक्टूबर 2026, 11:48 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे:पहले टेस्ट के पहले दिन स्कोर-187/6; यानसन, मुल्डर और नॉर्त्या को 2-2 विकेट

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन मैच पर पकड़ बना ली। डरबन के किंग्समीड मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 187 रन बनाए। शुक्रवार को मैट रेनशॉ 46 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान पैट कमिंस 33 रन पर उनका साथ दे रहे हैं। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे:पहले टेस्ट के पहले दिन स्कोर-187/6; यानसन, मुल्डर और नॉर्त्या को 2-2 विकेट
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन मैच पर पकड़ बना ली। डरबन के किंग्समीड मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 187 रन बनाए। शुक्रवार को मैट रेनशॉ 46 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान पैट कमिंस 33 रन पर उनका साथ दे रहे हैं। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन, वियान मुल्डर और एनरिक नॉर्त्या ने 2-2 विकेट लिए। मैडिनसन की 10 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी, शून्य पर आउट स्टीव स्मिथ ने दो छक्के लगाए, फिर यानसन ने आउट किया मैडिनसन के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए। उनके आते ही एनरिक नॉर्त्या को गेंदबाजी पर लगाया गया, जिससे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को तेज रफ्तार और उछाल का सामना करना पड़ा। स्मिथ ने केशव महाराज के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और उनके दूसरे ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के टेस्ट रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और देश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। हालांकि, लंच के बाद स्मिथ की पारी ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकी। यानसन ने राउंड द विकेट से गेंदबाजी करते हुए उन्हें गली में कैच करा दिया। स्मिथ ने 25 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह अपने शीर्ष क्रम के चार विकेट गंवा दिए। नॉर्त्या ने एक ओवर में कैरी और वेबस्टर को आउट किया साउथ अफ्रीका ने इसके बाद भी अपनी लाइन और लेंथ बनाए रखी। मैट रेनशॉ के खिलाफ यानसन की एक उछाल भरी गेंद पर कैच की अपील हुई, लेकिन गेंद दस्ताने के बजाय उनके फोरआर्म से लगी थी। साउथ अफ्रीका ने रिव्यू लिया, लेकिन फैसला उसके पक्ष में नहीं आया। यह टीम का दूसरा रिव्यू गंवाना था। साइमन हार्मर को 36वें ओवर में गेंदबाजी पर लगाया गया, लेकिन अगली बड़ी सफलता नॉर्त्या ने दिलाई। उन्होंने एक ही ओवर में एलेक्स कैरी और ब्यू वेबस्टर को आउट किया। नॉर्त्या ने ऑफ स्टंप के आसपास लगातार गेंदें डालकर दोनों बल्लेबाजों के बल्ले का किनारा निकलवाया। दोनों के कैच विकेट के पीछे की ओर गए। इसके बाद रेनशॉ ने संभलकर बल्लेबाजी की। चाय तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 149 रन था। रेनशॉ 32 और कमिंस 9 रन बनाकर खेल रहे थे। रेनशॉ और कमिंस ने संभाली पारी आखिरी सेशन में रेनशॉ और कप्तान पैट कमिंस ने विकेट बचाने पर ध्यान दिया। रेनशॉ ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी जारी रखी, जबकि कमिंस ने स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के खिलाफ सतर्कता बरती। दोनों ने मिलकर पारी को स्थिरता दी और 50 से ज्यादा रन की साझेदारी पूरी की। किंग्समीड मैदान पर बादल बढ़ने के साथ रोशनी कम होने लगी। फ्लडलाइट्स जलाई गईं और 66वें ओवर तक लाइट मीटर भी मैदान पर आ गए। खराब रोशनी के कारण आखिरी सेशन करीब एक घंटे छोटा रहा। इसके बावजूद रेनशॉ और कमिंस ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंघम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को यानसन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्त्या। ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, निक मैडिनसन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड। -------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दावा- BCCI ने रोहित शर्मा के रिहैब की जानकारी छिपाई:पिछले एक साल में 32 क्रिकेटर चोटिल, मैनचेस्टर टेस्ट में पंत की हड्‌डी टूटी थी पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने IPL 2026 के बाद हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के लिए बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब किया था, लेकिन BCCI ने इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की। पूरी खबर पढ़ें…
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗