सेंट्रल मार्केट पर आज भाजपा कर सकती है बड़ा ऐलान:सभी जनप्रतिनिधियों ने एक साथ बुलाई वार्ता
मेरठ में सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण मामले पर आज भारतीय जनता पार्टी कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है। बुधवार को भाजपा की तरफ से एक विशेष बैठक बुलाई गई है। बैठक सर्किट हाउस में होगी। बैठक में भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सभी सांसद, विधायक, एमएलसी, मेयर सहित अन्य जनप्रतिनिधि आएंगे। सभी मिलकर सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण मामले पर कुछ बड़

मेरठ में सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण मामले पर आज भारतीय जनता पार्टी कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है। बुधवार को भाजपा की तरफ से एक विशेष बैठक बुलाई गई है। बैठक सर्किट हाउस में होगी।
बैठक में भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सभी सांसद, विधायक, एमएलसी, मेयर सहित अन्य जनप्रतिनिधि आएंगे। सभी मिलकर सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण मामले पर कुछ बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
बता दें कि सेंट्रल मार्केट मामले में 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इसके बाद कोर्ट ने इसपर और सख्त रुख अख्तियार किया है। कोर्ट ने आवास विकास के साथ-साथ अब मेरठ विकास प्राधिकरण व अन्य निर्माण एजेंसियों को भी नियमों के विपरीत बनी अवैध संपत्तियों, इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश दिया है।
कोर्ट ने ए,बी, सी और डी चार जोन में संपत्तियों को बांटते हुए उन पर एक्शन लेने का आदेश दिया है। कहा है कि जहां भी आवासीय भवनों में व्यवासायिक गतिविधियां चल रही हैं उन पर ऐक्शन लेते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
