4 अक्टूबर 2026, 8:01 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

सीतापुर में DM ने बाढ़ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण:लोगो से बातचीत कर व्यवस्थाएं परखीं

सीतापुर में सरायन नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। शनिवार दोपहर 2 बजे को डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने राजा रघुवर दयाल इंटर कॉलेज में बनाए गए आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां ठहरे बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और आश्रय स्थल पर

सीतापुर में DM ने बाढ़ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण:लोगो से बातचीत कर व्यवस्थाएं परखीं
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सीतापुर में सरायन नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। शनिवार दोपहर 2 बजे को डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने राजा रघुवर दयाल इंटर कॉलेज में बनाए गए आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां ठहरे बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और आश्रय स्थल पर मिल रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। डीएम ने बाढ़ प्रभावित लोगों से भोजन, पेयजल, बैठने और सोने की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान आश्रय स्थल में रह रहे लोगों ने बताया कि प्रशासन की ओर से उनकी देखभाल की जा रही है। ठहरने के साथ ही भोजन और पेयजल की समुचित व्यवस्था है। किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। लोगों से मिले फीडबैक के बाद डीएम ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने एसडीएम और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आश्रय स्थल में ठहरे लोगों को निर्धारित समय पर भोजन और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों के बैठने और सोने की व्यवस्था के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं भी लगातार सुचारु रहनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और जरूरत के अनुसार तत्काल व्यवस्थाएं बढ़ाई जाएं। डीएम ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि जलस्तर में जल्द कमी आने की उम्मीद है। उन्होंने सभी से धैर्य बनाए रखने की अपील की। डीएम ने कहा कि प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को आश्रय स्थल पर असुविधा नहीं होने दी जाएगी। स्थिति सामान्य होने के बाद लोगों को सुरक्षित तरीके से उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗