2 अक्टूबर 2026, 12:25 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर से लापता किशोरी बरामद, मध्यप्रदेश का युवक गिरफ्तार:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, पुलिस ने CDR की मदद से आरोपी को पकड़ा

सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई करीब 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी की इंस्टाग्राम पर मध्यप्रदेश निवासी युवक से दोस्ती हुई थी और वह उसे अपने साथ ले गया था। मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची और सोमवार को उसे चिताही तिराहे से गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर से लापता किशोरी बरामद, मध्यप्रदेश का युवक गिरफ्तार:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, पुलिस ने CDR की मदद से आरोपी को पकड़ा
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई करीब 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी की इंस्टाग्राम पर मध्यप्रदेश निवासी युवक से दोस्ती हुई थी और वह उसे अपने साथ ले गया था। मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची और सोमवार को उसे चिताही तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। सामान लेने घर से निकली थी किशोरी मामला 8 सितंबर की शाम का है। किशोरी शाम करीब 4:30 बजे घर से सामान लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। त्रिलोकपुर पुलिस ने 9 सितंबर को केस दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआत में आरोपी की पहचान नहीं हो सकी थी। CDR से मिला आरोपी का सुराग जांच के दौरान पुलिस ने किशोरी के संपर्क में रहे लोगों और मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई। कॉल डिटेल रिकॉर्ड के जरिए पुलिस को मध्यप्रदेश निवासी युवक तक पहुंचने का सुराग मिला। आरोपी की पहचान सुरेन्द्र कुशवाह पुत्र बंशीलाल कुशवाहा, निवासी ग्राम खम्हरिया, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई। चिताही तिराहे से गिरफ्तारी पुलिस के मुताबिक, सोमवार को तलाश के दौरान आरोपी सुरेन्द्र कुशवाह को चिताही तिराहे से गिरफ्तार किया गया। किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे कोर्ट भेज दिया गया। कार्रवाई थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र की देखरेख में हुई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रुदल प्रसाद, हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह और महिला कांस्टेबल हेमलता शामिल थीं।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗