6 अक्टूबर 2026, 6:03 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी ने दोबारा भरा पर्चा:BJP का झंडा उतारते हुए रोए थे, अखिलेश ने बनाया गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC प्रत्याशी

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव में सपा के प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी ने मंगलवार को दोबारा नामांकन दाखिल किया। उन्होंने 1 अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा था। बाद में सपा में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी का मिला। नामांकन के दौरान उनके शिक्षक समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही स

सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी ने दोबारा भरा पर्चा:BJP का झंडा उतारते हुए रोए थे, अखिलेश ने बनाया गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC प्रत्याशी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव में सपा के प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी ने मंगलवार को दोबारा नामांकन दाखिल किया। उन्होंने 1 अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा था। बाद में सपा में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी का मिला। नामांकन के दौरान उनके शिक्षक समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही संजयन त्रिपाठी के आवास पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। शाम को वह निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 जिलों के सपा जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसमें चुनावी रणनीति और बूथ स्तर की तैयारियों पर चर्चा होगी। 3 तस्वीरें से सियासी समीकरण समझिए… भाजपा से टिकट नहीं मिला तो निर्दल उतरे थे संजयन संजयन त्रिपाठी कई वर्षों से भाजपा के टिकट पर इस शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहे थे। इस बार भी उन्होंने टिकट के लिए जोर लगाया, लेकिन पार्टी ने लगातार तीन बार से एमएलसी चुने जा रहे ध्रुव कुमार त्रिपाठी को प्रत्याशी बना दिया। टिकट नहीं मिलने पर संजयन ने अपनी गाड़ी से भाजपा का झंडा उतार दिया था। इस दौरान वह भावुक हो गए थे। झंडा उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना। 2 दिन बाद अखिलेश ने लखनऊ बुलाकर दिया सपा का टिकट निर्दल नामांकन के दो दिन बाद समाजवादी पार्टी ने संजयन त्रिपाठी को अपने साथ जोड़ लिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें लखनऊ बुलाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। सपा ने इस सीट पर पहले ही कमलेश यादव को उम्मीदवार बनाया था। संजयन के पार्टी में शामिल होने के बाद कमलेश का टिकट काट दिया गया। संजयन के सपा में शामिल होने के दौरान कमलेश यादव भी उनके साथ नजर आए। ध्रुव त्रिपाठी ने दो सेट में भरा पर्चा सोमवार, 5 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक और भाजपा समर्थक मौजूद रहे। ध्रुव लगातार तीन बार से इस सीट से एमएलसी हैं। 2020 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे अजय सिंह ने भी सोमवार को पर्चा दाखिल किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के डॉ. राकेश सिंह समेत कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन से पहले प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत नामांकन से पहले प्रत्याशियों ने अलग-अलग स्थानों पर सभाएं कीं। इनमें शिक्षक हित में अपने काम और भविष्य की योजनाएं गिनाईं। इसके बाद समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मैदान में मौजूद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके साथ ही चुनाव प्रचार और शिक्षक मतदाताओं से संपर्क का सिलसिला तेज होने की संभावना है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗