6 अक्टूबर 2026, 6:03 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

सफाई कर्मचारियों की मांग पर हड़ताल तीसरे दिन भी जारी:मथुरा में नगर आयुक्त का पुतला फूंका, काम पर वापस लेने की मांग

मथुरा में मथुरा-वृंदावन नगर निगम में 540 सफाई कर्मचारियों को काम पर वापस लेने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गुस्साए सफाई कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भरतपुर गेट चौराहे पर नगर आयुक्त ओजस्वी राज का पुतला दहन किय

सफाई कर्मचारियों की मांग पर हड़ताल तीसरे दिन भी जारी:मथुरा में नगर आयुक्त का पुतला फूंका, काम पर वापस लेने की मांग
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मथुरा में मथुरा-वृंदावन नगर निगम में 540 सफाई कर्मचारियों को काम पर वापस लेने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गुस्साए सफाई कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भरतपुर गेट चौराहे पर नगर आयुक्त ओजस्वी राज का पुतला दहन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। कर्मचारी नेताओं के अनुसार 540 सफाई कर्मचारियों को काम से हटाए जाने के बाद उन्हें दोबारा काम पर नहीं लिया गया है। इसी मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने 3 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल शुरू की है। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार अधिकारियों के समक्ष अपनी मांग रखी जा चुकी है और पत्राचार भी किया गया, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मंगलवार को हड़ताल के तीसरे दिन कर्मचारियों का आक्रोश और बढ़ गया। कर्मचारी और संगठन के पदाधिकारी भरतपुर गेट चौराहे पर एकत्र हुए और नगर आयुक्त का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 540 कर्मचारियों को तत्काल काम पर वापस लेने की मांग की गई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक हटाए गए सभी सफाई कर्मचारियों को पुनः काम पर नहीं लिया जाता, तब तक कामबंद हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से जल्द वार्ता कर समस्या का समाधान करने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इसे वृंदावन के साथ आगरा मंडल स्तर तक ले जाने की भी चेतावनी दी गई है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗