29 नवंबर 2026, 6:00 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

संभल पहुंचे अखिलेश यादव:रास सांसद जावेद अली खान के बेटे के रिसेप्शन में शामिल हुए

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को संभल पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर करीब 1:45 बजे बहजोई में उतारा। यहां से करीब डेढ़ किमी दूर वो कार से DR रिसोर्ट पहुंचे। यहां राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के बेटे अरम अली खान के दावत-ए-वलीमा (रिसेप्शन) में शामिल हुए। उन्होंने वर-वधू को शुभकामनाएं दी। इससे पह

संभल पहुंचे अखिलेश यादव:रास सांसद जावेद अली खान के बेटे के रिसेप्शन में शामिल हुए
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को संभल पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर करीब 1:45 बजे बहजोई में उतारा। यहां से करीब डेढ़ किमी दूर वो कार से DR रिसोर्ट पहुंचे। यहां राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के बेटे अरम अली खान के दावत-ए-वलीमा (रिसेप्शन) में शामिल हुए। उन्होंने वर-वधू को शुभकामनाएं दी। इससे पहले सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव भी DR रिसॉर्ट पहुंचे और अरम अली व उनकी पत्नी को शुभकामनाएं दीं। दो तस्वीरें समारोह के लिए करीब 15 बीघा जमीन पर पंडाल लगाया गया है। संभल के अलावा मुरादाबाद, कुंदरकी और बदायूं समेत कई जिलों से मेहमानों को बुलाया गया है। समारोह में 10 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है। जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने बताया कि अखिलेश यादव हेलीपैड से सीधे रिसॉर्ट पहुंचेंगे। समारोह में शामिल होने के बाद वह वापस रवाना होंगे। वह संभल और आसपास के जिलों के जनप्रतिनिधियों से 10 मिनट मुलाकात भी करेंगे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗