सम्भल में देशी शराब की हट्टी के अंदर मिला शव:रात से लापता था युवक, परिजनों ने पोस्टमार्टम और कार्रवाई से किया इनकार
संभल सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को देशी शराब की हट्टी के अंदर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस को मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कोट पूर्वी के रहने वाले 35 साल के सोनू पुत

संभल सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को देशी शराब की हट्टी के अंदर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस को मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कोट पूर्वी के रहने वाले 35 साल के सोनू पुत्र रमेश कुमार मंगलवार रात से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि सोनू बाजार स्थित देशी शराब की हट्टी में है। परिजन मौके पर पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि शराब की हट्टी के अंदर गिरने से उसकी मौत हुई। पत्नी बोली- रात से कर रहे थे तलाश मृतक की पत्नी सुमन ने बताया कि उसका पति रात से लापता था। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार दोपहर फोन आने पर उन्हें जानकारी मिली कि सोनू शराब की हट्टी में है। मौके पर पहुंचकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पत्नी ने बताया कि परिवार इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। सोनू अपने पीछे पत्नी सुमन और तीन बच्चों को छोड़ गया है। इनमें दो बेटियां पारुल (14) और गौरी (11) तथा एक बेटा कन्हैया (13) है। युवक की अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चाचा अनिल ने बताया कि उन्हें मोबाइल फोन के जरिए भतीजे की मौत की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि परिवार शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता है। पुलिस को नहीं मिली तहरीर थाना प्रभारी मोहित चोधरी ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗