सलेमपुर CHC में कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप:बीमार बेटे को लेकर आया था पिता, अधीक्षक ने मारपीट से इनकार किया
देवरिया के सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में बीमार बेटे को लेकर पहुंचे एक व्यक्ति के साथ कथित मारपीट का वीडियो शुक्रवार दोपहर 1 बजे सामने आया। वीडियो बुधवार रात 10 बजे का बताया जा रहा है। पिपरा नाजिर, वार्ड नंबर-दो निवासी नागेंद्र कुमार ने अस्पताल के कर्मचारियों और एक निजी मेडिकल स्टोर संचालक पर मारपीट, गाली-गलौज और जात

देवरिया के सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में बीमार बेटे को लेकर पहुंचे एक व्यक्ति के साथ कथित मारपीट का वीडियो शुक्रवार दोपहर 1 बजे सामने आया। वीडियो बुधवार रात 10 बजे का बताया जा रहा है। पिपरा नाजिर, वार्ड नंबर-दो निवासी नागेंद्र कुमार ने अस्पताल के कर्मचारियों और एक निजी मेडिकल स्टोर संचालक पर मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। CHC अधीक्षक ने मारपीट से इनकार किया है। उनका कहना है कि मरीज के परिजन ने स्वास्थ्यकर्मियों से अभद्रता की थी। नागेंद्र कुमार ने 29 अक्टूबर को पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे उन्हें पता चला कि उनका सात वर्षीय बेटा शिवांश CHC सलेमपुर में भर्ती है। बच्चे के मामा भोलू कुमार उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे। नागेंद्र के मुताबिक, अस्पताल पहुंचकर उन्होंने वहां मौजूद फार्मासिस्ट से पूछा कि बच्चे का इलाज कौन-से डॉक्टर कर रहे हैं और डॉक्टर कहां हैं। उनका आरोप है कि फार्मासिस्ट ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसके बाद नागेंद्र ने मोबाइल से मौके की तस्वीर ली और कहा कि सुबह चिकित्सा अधीक्षक को दिखाएंगे कि इमरजेंसी में डॉक्टर मौजूद नहीं रहते। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर वार्ड बॉय, चीफ फार्मासिस्ट, सुरक्षा कर्मियों और एक निजी मेडिकल स्टोर संचालक ने उनके साथ मारपीट की। नागेंद्र ने गाली-गलौज करने, जातिसूचक शब्द कहने और मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, मोबाइल बाद में सलेमपुर कोतवाली से उन्हें वापस मिल गया। CHC अधीक्षक डॉ. एसके राय ने कहा कि आकस्मिक इलाज के दौरान संबंधित व्यक्ति ने स्वास्थ्यकर्मियों से अभद्रता की और डॉक्टरों से बहस की थी। उनके अनुसार, मारपीट नहीं हुई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उसी रात सलेमपुर पुलिस को दे दी गई थी। सलेमपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने इस मामले की जानकारी होने से इनकार किया।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
