संविधान और वोट के अधिकार पर हमला बर्दाश्त नहीं:भाजपा संविधान बदलने में नाकाम रही तो अब वोट के अधिकार पर कर रही हमला
संविधान और नागरिकों के वोट देने के अधिकार को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू किया है। संविधान दिवस यानी 26 नवंबर को इस आंदोलन की शुरुआत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गुरुवार को लखनऊ पहुंचेंगे। वे बाबा साहेब डॉ. भीमरा

संविधान और नागरिकों के वोट देने के अधिकार को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू किया है। संविधान दिवस यानी 26 नवंबर को इस आंदोलन की शुरुआत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गुरुवार को लखनऊ पहुंचेंगे। वे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने कहा कि भाजपा संविधान बदलने में नाकाम रही तो अब उसकी आत्मा यानी नागरिकों के वोट देने के अधिकार पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि जो सरकार जनता के वोट से नहीं डरती, वह उसका वोट छीनने की साजिश नहीं करती। भाजपा की कोशिशें बताती हैं कि वह उत्तर प्रदेश की जनता के फैसले से डरी हुई है। मोना ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को देश ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में तैयार संविधान को अंगीकार किया था। इस ऐतिहासिक दिन के 77 साल पूरे हो रहे हैं। उनके मुताबिक, इन वर्षों में संविधान पर सबसे बड़ा हमला मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में हो रहा है। अंबेडकर महासभा में श्रद्धांजलि देंगे खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोपहर 12:40 बजे लखनऊ स्थित अंबेडकर महासभा पहुंचेंगे। यहां वे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अस्थि कलश पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मोना ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने हमेशा देश को दिशा दी है। लखनऊ की सड़कों से एक बार फिर भाजपा को संदेश दिया जाएगा कि प्रदेश की जनता संविधान और अपने वोट के अधिकार से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
