सीवर पाइपलाइन के बाद नहीं बनी सड़क:बारिश में भर रहा पानी, जनौरा से नेवातीपुरा जाने वाले संपर्क मार्ग पर कीचड़ से लोग परेशान
अयोध्या के जनौरा वार्ड से नेवातीपुरा को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर सीवर पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। इससे हल्की बारिश में ही रास्ते पर पानी भर जाता है और कीचड़ हो जाता है। पाइपलाइन डालने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क को पुराने स्वरूप में लाने की कार्रवाई अब तक नहीं हुई। ऐसे में स्थानीय लोगों को

अयोध्या के जनौरा वार्ड से नेवातीपुरा को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर सीवर पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। इससे हल्की बारिश में ही रास्ते पर पानी भर जाता है और कीचड़ हो जाता है। पाइपलाइन डालने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क को पुराने स्वरूप में लाने की कार्रवाई अब तक नहीं हुई। ऐसे में स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी कीचड़ और जलभराव के बीच से निकलना पड़ता है। वार्डवासियों ने नगर निगम प्रशासन से संपर्क मार्ग का निर्माण जल्द कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗