3 अक्टूबर 2026, 6:52 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया क्रिएटर पल्लवी शुक्ला का गाली देते VIDEO:बोली- चंद्रशेखर आजाद यदि गोंडा आए तो चप्पल से मारूंगी

गोंडा की सोशल मीडिया क्रिएटर पल्लवी शुक्ला का एक और वीडियो सामने आया है। उनके खिलाफ पहले से गाली-गलौज और भड़काऊ वीडियो को लेकर मुकदमे दर्ज हैं। वीडियो सोमवार देर शाम का बताया जा रहा है, जो मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में पल्लवी शुक्ला पुलिसकर्मियों, अनुसूचित जाति और यादव समाज को लेकर आपत्तिजनक भाषा का

सोशल मीडिया क्रिएटर पल्लवी शुक्ला का गाली देते VIDEO:बोली- चंद्रशेखर आजाद यदि गोंडा आए तो चप्पल से मारूंगी
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गोंडा की सोशल मीडिया क्रिएटर पल्लवी शुक्ला का एक और वीडियो सामने आया है। उनके खिलाफ पहले से गाली-गलौज और भड़काऊ वीडियो को लेकर मुकदमे दर्ज हैं। वीडियो सोमवार देर शाम का बताया जा रहा है, जो मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में पल्लवी शुक्ला पुलिसकर्मियों, अनुसूचित जाति और यादव समाज को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में पल्लवी शुक्ला ने चंद्रशेखर आजाद के गोंडा आने पर चप्पल से स्वागत करने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस पर रिश्वत लेकर मुकदमा दर्ज करने का आरोप भी लगाया। वीडियो में वह अनुसूचित जाति और यादव समाज को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई तो वह खुलेआम गाली देंगी। वीडियो में वह पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए कहती हैं, "सुधर जाइए एक-एक थाने के आदमी, नहीं तो ठीक नहीं है।" उन्होंने यह भी कहा कि वह अपना मर्डर करके प्रशासन को फंसा देंगी। पुलिस बोली- वायरल वीडियो की जांच शुरू वायरल वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने पल्लवी शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कुछ लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए हैं। कौड़िया थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पल्लवी शुक्ला द्वारा लगातार बनाए जा रहे अभद्र कंटेंट को लेकर फेसबुक को भी उनकी आईडी की रिपोर्ट भेजी गई है। थाना प्रभारी के मुताबिक, पल्लवी शुक्ला के खिलाफ गोंडा जिले में अब तक तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दो कौड़िया थाने और एक नगर कोतवाली में दर्ज है। सभी मामलों में जांच की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी कर रही है। कोई भी व्यक्ति भड़काऊ या विवादित पोस्ट कर माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीओ करनैलगंज आनंद राय ने बताया कि कौड़िया पुलिस को वायरल वीडियो की जांच कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗