सहारनपुर एसएसपी ऑफिस में रिटायर्ड दरोगा ने किया हंगामा:बेटी के साथ मारपीट की शिकायत करने पहुंचा था, जांच कराने की मांग
सहारनपुर में बेटी की शिकायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर एक रिटायर्ड दरोगा ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर हंगामा कर दिया। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। मामला बढ़ने पर एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बुजुर्ग पूर्व दरोगा को अपने पास बुलाया और उनकी पूरी बात सुनी। रिटायर्ड दरोगा अपनी बेटी की शिकायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी से म

सहारनपुर में बेटी की शिकायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर एक रिटायर्ड दरोगा ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर हंगामा कर दिया। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। मामला बढ़ने पर एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बुजुर्ग पूर्व दरोगा को अपने पास बुलाया और उनकी पूरी बात सुनी। रिटायर्ड दरोगा अपनी बेटी की शिकायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी से मिलने पहुंचे थे। जीएनएम की छात्रा ने लगाया मारपीट और अभद्रता का आरोप मामला नकुड़ थाना क्षेत्र के नल्हेड़ा गांव का है। यहां रहने वाली जीएनएम की छात्रा प्रीति ने एसएसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में गांव के दो युवकों समेत कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और तमंचे दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने खुद और अपनी बहन के साथ अभद्रता किए जाने की भी शिकायत की है। प्रीति के पिता विनोद कुमार रिटायर्ड दरोगा हैं। गुरुवार को वह बेटी की शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे। आरोप है कि कई जगह शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिससे नाराज होकर उन्होंने कार्यालय परिसर में हंगामा किया। पढ़ाई कर रही दोनों बहनों के कमरे में घुसने का आरोप प्रीति के मुताबिक, वह जीएनएम थर्ड ईयर की छात्रा है और देवबंद के श्री धन्वंतरि पैरामेडिकल कॉलेज में पढ़ती है। उसकी बहन उपासना भी इसी कॉलेज में जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा है। प्रीति के अनुसार, घटना के समय दोनों बहनें घर के कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के अमित कुमार और मनोज कुमार हाथों में तमंचे लेकर कमरे में घुस आए। दोनों ने बहनों के साथ मारपीट की और अभद्रता की। प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने तमंचे से भी मारपीट की। शोर सुनकर परिवार और ग्रामीण पहुंचे प्रीति के मुताबिक, दोनों बहनों के शोर मचाने पर उनकी मां और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद अमित और मनोज के पिता समेत कुछ अन्य लोग भी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे। प्रार्थना-पत्र में इन लोगों पर जान से मारने और सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। चौकी और थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई का आरोप प्रीति ने बताया कि घटना के बाद वह अपनी मां और अन्य लोगों के साथ अंबेहटा पीर पुलिस चौकी पहुंची थी। वहां शिकायत देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप है। इसके बाद परिवार नकुड़ थाने पहुंचा, लेकिन वहां भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। प्रीति ने पुलिस पर मेडिकल नहीं कराने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इसके बाद वह सहारनपुर के एसबीडी बाजोरिया अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने पट्टी की, लेकिन भर्ती नहीं किया गया और मेडिकल नहीं कराया गया। प्रीति ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने, मामले की निष्पक्ष जांच और मेडिकल कराने की मांग की है। एसएसपी ने रिटायर्ड दरोगा की बात सुनने के बाद शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗