सहवाग के छोटे बेटे वेदांत ने 7 विकेट झटके:कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली से खेल रहे; बड़े भाई आर्यवीर कर रहे कप्तानी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने कूच बिहार ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी की। 16 साल के राइट आर्म ऑफ स्पिनर वेदांत ने दिल्ली अंडर-19 की ओर से खेलते हुए पंजाब के खिलाफ पहली पारी में 7 विकेट लिए। वेदांत की गेंदबाजी के सामने पंजाब की टीम पहली पारी में 238 रन पर सिमट गई। इस मुकाबले में वेदांत के बड़े भाई आ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने कूच बिहार ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी की। 16 साल के राइट आर्म ऑफ स्पिनर वेदांत ने दिल्ली अंडर-19 की ओर से खेलते हुए पंजाब के खिलाफ पहली पारी में 7 विकेट लिए। वेदांत की गेंदबाजी के सामने पंजाब की टीम पहली पारी में 238 रन पर सिमट गई। इस मुकाबले में वेदांत के बड़े भाई आर्यवीर सहवाग दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं। 19 साल के आर्यवीर ने 94 गेंद पर 31 रन बनाए। पंजाब और दिल्ली के बीच चार दिवसीय मुकाबला वेदांत पहले भी पंजाब के खिलाफ 4 विकेट ले चुके वेदांत का जन्म 4 मई 2010 को हुआ था। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी उन्होंने पंजाब के खिलाफ विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी की थी। तब दिल्ली अंडर-16 की ओर से खेलते हुए उन्होंने 40 ओवर में 140 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने 10 मेडन ओवर भी डाले थे। आर्यवीर ने अंडर-19 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाए दोनों भाई दिल्ली प्रीमियर लीग में भी खेल चुके सहवाग के दोनों बेटे दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में भी खेल चुके हैं। आर्यवीर 2025 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स और 2026 में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेले। वहीं, वेदांत को 2026 सीजन के लिए सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। आर्यवीर IPL 2027 के ऑक्शन के लिए रजिस्टर्ड 1,220 खिलाड़ियों में भी शामिल हैं। ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होना है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
