2 अक्टूबर 2026, 12:23 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

हमीरपुर में नदी में नहाते समय युवक डूबा:बकरियां चराकर लौट रहा था, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हमीरपुर के मुस्करा क्षेत्र के बिंहुनी खुर्द में बिरमा नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। 26 साल का प्रीतम ढीमर सोमवार शाम अपनी बकरियां चराकर घर लौट रहा था, तभी बिरमा नदी के पुराने रपटा के पास नहाने लगा। नहाते समय प्रीतम नदी की गहराई में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला। परिजन 108 एंबुले

हमीरपुर में नदी में नहाते समय युवक डूबा:बकरियां चराकर लौट रहा था, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
हमीरपुर के मुस्करा क्षेत्र के बिंहुनी खुर्द में बिरमा नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। 26 साल का प्रीतम ढीमर सोमवार शाम अपनी बकरियां चराकर घर लौट रहा था, तभी बिरमा नदी के पुराने रपटा के पास नहाने लगा। नहाते समय प्रीतम नदी की गहराई में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला। परिजन 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा मलखान ढीमर ने बताया कि प्रीतम शादीशुदा था और उसकी एक बेटी है। वह दिल्ली में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले गांव आया था और बकरियां चराने के साथ मजदूरी कर रहा था। थाना प्रभारी इंचार्ज सुधीर चौरसिया ने बताया कि उन्हें इस मामले में आवेदन मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗