10वीं की छात्रा बोली- सिपाही ने न्यूड वीडियो बनाए:गाजीपुर में दूसरों के साथ रिलेशन बनाने भेजा, परिवार भी साथ नहीं, मरना चाहती हूं
गाजीपुर में 10वीं की छात्रा ने एक सिपाही पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्रा ने कहा- सिपाही ने मुझे शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया। होटल ले जाकर बिना कपड़ों के मेरी फोटो खींच ली। मुझे ब्लैकमेल करने लगा। दूसरों के साथ सेक्स करने के लिए भेजा। अब परिवार भी मेरे साथ नहीं। मैं मरना चाहती हूं। छात्रा ने वीडियो बनाकर एसपी से सिपाही क

गाजीपुर में 10वीं की छात्रा ने एक सिपाही पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्रा ने कहा- सिपाही ने मुझे शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया। होटल ले जाकर बिना कपड़ों के मेरी फोटो खींच ली। मुझे ब्लैकमेल करने लगा। दूसरों के साथ सेक्स करने के लिए भेजा। अब परिवार भी मेरे साथ नहीं। मैं मरना चाहती हूं। छात्रा ने वीडियो बनाकर एसपी से सिपाही के खिलाफ शिकायत की है। एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि जांच कराई जा रही है। गहमर थाने में तैनात सिपाही मोहित यादव ने कहा- मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही। वह प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। अब छात्रा की आपबीती पढ़िए… ‘सिपाही से ट्रेन में मुलाकात हुई’ 17 साल की छात्रा ने आरोप लगाया- 6 महीने पहले मैं अपनी बुआ के साथ लखनऊ घूमने गई थी। मैं हावड़ा अमृतसर-एक्सप्रेस से वापस आ रही थी। तभी बगल की सीट पर बैठे मोहित यादव से बातचीत शुरू हो गई। बातों-बातों में उसने बताया कि मैं एक सिपाही हूं। गहमर थाने में तैनात हूं। मेरा नंबर ले लो। जब कभी जरूरत हो तो बताना। ‘होटल में न्यूड फोटो-वीडियो बनाई’ धीरे-धीरे मेरी मोहित के बीच गहरी दोस्ती हो गई। वो प्यार-मोहब्बत की बातें करके शादी का झांसा देने लगा। मुझे होटल ले जाने लगा। उसने बातों-बातों में मेरी बिना कपड़ों की फोटो और वीडियो बना ली। मैं उसकी बातों में आकर पागल सी हो गई थी। मैं उसकी सारी बातें मानने लगी थी। ‘मुझसे कहा- लोगों के साथ सेक्स करो’ मुझे उसकी असलियत तब पता चला जब उसने कहा कि हमारी शादी में खर्च लगेगा। क्योंकि मां-बाप हमारी शादी के लिए राजी नहीं होंगे। कुछ कमा लिया जाए। मैंने पूछा कि क्या करना होगा तो उसने बताया कि जहां-जहां मैं तुम्हें भेजूं वहां-वहां जाकर उन लोगों को फंसाओ। जब वह तुम्हारे साथ सेक्स करने को तैयार हों तो तुम मिस कॉल मार देना। मैं और मेरे साथी आकर दबोच लेंगे। मैं उसकी बातों में आ गई और उसने अपने साथ-साथ कई लोगों से मेरा यौन शोषण करवाया। ‘परिवार ने साथ छोड़ा, मुझे न्याय चाहिए’ ये बातें मैंने अपनी बुआ को डर-डर के बताईं कि सिपाही मोहित और उसके साथी मिलीभगत करके मुझे ब्लैक मेल कर रहे हैं। गंदी-गंदी वीडियो को यूट्यूब, फेसबुक पर डालने की धमकी दे रहे हैं। मुझे लोगों के पास भेजकर सेक्स रैकेट में फंसा रहे हैं। अब मैं क्या करूं? मुझे बस अब मरने का मन कर रहा है। परिवार के लोग बदनामी के डर से मामले को खत्म करना चाहते हैं। परिवार भी मेरा साथ नहीं दे रहा। लेकिन मैं अपने बयान से पीछे नहीं हटूंगी। मुझे न्याय चाहिए। सिपाही ने मैसेज कर लिखा- मैं शादी करने को तैयार हूं सिपाही और छात्रा के बीच की व्हॉटसएप चैट भी सामने आई है। सिपाही ने छात्रा को मैसेज कर लिखा- मैं शादी करने को तैयार हूं। तुम शिकायत वापस ले लो। मुझसे आकर मिलो। छात्रा ने वीडियो बनाकर कहा कि 5 अक्टूबर को एसपी से मिलकर शिकायत दी थी। कोई कार्रवाई न होने पर वह जमानिया के सीओ के पास पहुंची, जहां उसका बयान दर्ज किया गया। बयान दर्ज कराने के बाद लौटते समय गहमर थाने में तैनात सिपाही एक अन्य सिपाही के साथ मिला। उसने छात्रा, उसके पिता और बुआ को जान से मारने की धमकी दी और बयान बदलने का दबाव बनाया। जबरन एक कागज पर साइन करा लिए। छात्रा ने कहा- माता-पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी छात्रा ने वीडियो में आरोप लगाया- सिपाही अपने वकील के साथ घर पहुंचा और समझौता करने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद मेरे माता-पिता को उठाकर तहसील ले गया। मुझे वहां नहीं बुलाने पर उन्हें नहीं छोड़ने और झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। सिपाही बोला- मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही सिपाही मोहित ने बताया कि ट्रेन में उसकी छात्रा से मुलाकात हुई थी। ट्रेन में एक अन्य युवक छात्रा का वीडियो बना रहा था। उसके कहने पर उसने उस युवक से मोबाइल लेकर वीडियो डिलीट करवाया था। इसके बाद छात्रा से उसकी बातचीत शुरू हुई। ट्रेन से उतरने के बाद छात्रा ने उसका नंबर लिया और दोनों के बीच काफी समय तक बातचीत होती रही। अब छात्रा उसे फंसाने की कोशिश कर रही है। सिपाही ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। जमानिया सीओ अंकित तिवारी ने बताया- सिपाही के खिलाफ मिली शिकायत पर विभागीय जांच चल रही है। जो भी निकलकर सामने आएगा, उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर STF लखनऊ रवाना:नागपुर कोर्ट से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली; मददगार आमिर भी गिरफ्तार यूपी STF को नागपुर जिला कोर्ट से श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। STF बुधवार शाम को कार से तीनों आरोपियों को लेकर नागपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। पहले श्रद्धा दुबे को फ्लाइट से लाने की तैयारी थी, लेकिन लखनऊ के लिए सीधे फ्लाइट नहीं थी। इसलिए प्लान में बदलाव किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
