1 नवंबर 2026, 8:55 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

14 करोड़ के बाजों की तस्करी करने वाला गिरफ्तार:यूपी STF ने लखनऊ में 7 बाज बरामद किए, मुंबई होकर खाड़ी देशों तक तस्करी

यूपी एसटीएफ और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) की संयुक्त टीम ने शनिवार को लखनऊ से 7 दुर्लभ बाज बरामद किए हैं। दूसरे देशों तक तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मुंबई के भायखला निवासी फिरोज मसर्रत खान के रूप में हुई है। उसे मड़ियांव के इरादतनगर इलाके से पकड़ा गया। बरादम गिए गए दुर्लभ बाजो

14 करोड़ के बाजों की तस्करी करने वाला गिरफ्तार:यूपी STF ने लखनऊ में 7 बाज बरामद किए, मुंबई होकर खाड़ी देशों तक तस्करी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी एसटीएफ और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) की संयुक्त टीम ने शनिवार को लखनऊ से 7 दुर्लभ बाज बरामद किए हैं। दूसरे देशों तक तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मुंबई के भायखला निवासी फिरोज मसर्रत खान के रूप में हुई है। उसे मड़ियांव के इरादतनगर इलाके से पकड़ा गया। बरादम गिए गए दुर्लभ बाजों (फाल्कन) की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 14 करोड़ रुपए कीमत बताई जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुंबई होकर खाड़ी देशों में इसकी तस्करी की जाती है। मुंबई का वन्यजीव तस्कर लखनऊ से गिरफ्तार एसटीएफ के मुताबिक, प्रदेश में संरक्षित वन्यजीवों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। इस पर एसटीएफ की कई टीमों को जानकारी जुटाने और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव की टीम के एसआई फैजुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में एक टीम लखनऊ में सक्रिय थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मुंबई का एक तस्कर प्रतिबंधित प्रजाति के वन्यजीव लेकर लखनऊ आने वाला है। एसटीएफ ने इसकी जानकारी WCCB की लखनऊ टीम से साझा की। इसके बाद संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को इरादतनगर, मदेयगंज से गिरफ्तार कर लिया। मुंबई के रास्ते विदेशों तक पहुंचाते थे वन्यजीव पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऐसे गिरोह से जुड़ा है, जिसके सदस्य गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के जंगलों से संरक्षित पक्षियों और वन्यजीवों को इकट्ठा करते हैं। इसके बाद इन्हें मुंबई के रास्ते दुबई, सऊदी अरब और बहरीन भेजा जाता है। एसटीएफ के मुताबिक, गिरोह बाघ, तेंदुआ, हाथी, गैंडा और काला हिरण जैसी संरक्षित प्रजातियों की तस्करी में भी शामिल है। अनुसूची-1 के जीवों को सबसे अधिक कानूनी संरक्षण वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत अनुसूची-1 में शामिल प्रजातियों को सबसे उच्च स्तर का कानूनी संरक्षण दिया गया है। इनमें बाघ, तेंदुआ, हाथी, गैंडा, काला हिरण और फाल्कन जैसी प्रजातियां शामिल हैं। इनका शिकार करना या इनका अवैध कारोबार करना गंभीर अपराध है। एसटीएफ और WCCB की टीम आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और तस्करी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗