2 अक्टूबर 2026, 3:32 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

15 नदियां उफनाईं, गोंडा में 30 गांव टापू बने:25 हजार लोग फंसे; कुशीनगर में 8 घर-झोपड़ियां नदी में समाईं

यूपी में बारिश थम गई है, लेकिन नदियां अब भी उफान पर हैं। गंगा, शारदा समेत 15 नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। उन्नाव में सई नदी का पानी 12 से ज्यादा गांवों में घुस गया है। हजारों बीघे धान की फसल डूब गई। सड़कें जलमग्न हैं। घरों-दुकानों में पानी भर गया है। लखनऊ में सई-गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। निचले इलाकों में 5

15 नदियां उफनाईं, गोंडा में 30 गांव टापू बने:25 हजार लोग फंसे; कुशीनगर में 8 घर-झोपड़ियां नदी में समाईं
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी में बारिश थम गई है, लेकिन नदियां अब भी उफान पर हैं। गंगा, शारदा समेत 15 नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। उन्नाव में सई नदी का पानी 12 से ज्यादा गांवों में घुस गया है। हजारों बीघे धान की फसल डूब गई। सड़कें जलमग्न हैं। घरों-दुकानों में पानी भर गया है। लखनऊ में सई-गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। निचले इलाकों में 5 फीट तक पानी भर गया है। सड़कें जलमग्न हैं। बाराबंकी में सरयू उफान पर है। 1100 साल पुराने बाबा नारायण दास मंदिर का एक हिस्सा 4 दिन से नदी में लटका है। कुशीनगर में गंडक नदी लगातार कटान कर रही है। 48 घंटे में 6 रिहायशी झोपड़ियां और 2 पक्के मकान नदी में समा चुके हैं। गोंडा में घाघरा खतरे के निशान से 26 सेमी ऊपर बह रही है। 30 गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। 25 हजार से ज्यादा की आबादी बाढ़ में फंसी है। गलियों में नावें चल रही हैं। गुरुवार शाम टेढ़ी नदी में नहाने गए 3 बच्चे डूब गए। 2 की मौत हो गई, जबकि एक को बचा लिया गया। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। सुबह से ज्यादातर जिलों में धूप निकली है। यूपी में मानसूनी सीजन खत्म हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून का समय 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। इस सीजन 8% ज्यादा बारिश हुई। मानसून की विदाई भी शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर-अलीगढ़ समेत पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों से मानसून लौट चुका है। मौसम की तस्वीरें देखिए… वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- 1 जून से 30 सितंबर 2026 के मानसून सीजन में पूरे यूपी में सामान्य बारिश हुई है। आमतौर पर जितनी बारिश होती है, इस साल उससे 8% ज्यादा कुल 802.9 मिमी बारिश हुई। पूर्वी यूपी में औसत से 2% कुल 817 मिमी और पश्चिमी यूपी में 16% ज्यादा 782.7 मिमी बारिश हुई। आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक बारिश का अलर्ट है और बाढ़ के हालात कैसे हैं? जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗