21 साल बाद पिता की हत्या का बदला:पीलीभीत में 2 भाइयों ने चाचा के साथ मिलकर हत्यारे को बांके से काटा डाला, घेरकर ताबड़तोड़ वार किए
पीलीभीत में 21 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला लेने के लिए दो बेटों ने चाचा के साथ मिलकर दोषी पड़ोसी की बांके से काटकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे गांव में टहलने निकले पिता के हत्यारे को दोनों बेटों ने चाचा के साथ मिलकर घेर लिया। आरोप है कि तीनों ने उसके सिर पर बांके से ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं

पीलीभीत में 21 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला लेने के लिए दो बेटों ने चाचा के साथ मिलकर दोषी पड़ोसी की बांके से काटकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे गांव में टहलने निकले पिता के हत्यारे को दोनों बेटों ने चाचा के साथ मिलकर घेर लिया। आरोप है कि तीनों ने उसके सिर पर बांके से ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात के बाद तीनों फरार हो गए। मामला जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र का है। मृतक की पहचान बिलहरी गांव निवासी वेदराम (48) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वेदराम ने 2005 में अपने पड़ोसी नंदराम की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे 5 साल की सजा हुई थी। 2012 में जेल से बाहर आने के बाद भी दोनों परिवारों के बीच रंजिश बनी रही। पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश में वेदराम की हत्या की गई है। हत्या के बाद पुलिस ने दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका चाचा फरार है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… बिलहरी गांव निवासी वेदराम (48) किसान थे। परिवार में पत्नी माधुरी देवी, दो बेटियां पुष्पा और अनीता और एक बेटा सौरभ है। बड़ी बेटी पुष्पा की शादी हो चुकी है। चार भाइयों में वेदराम दूसरे नंबर पर थे। उनके घर से करीब 400 मीटर दूर नंदराम का घर है। घूरे के विवाद में 2005 में हुई थी हत्या साल 2005 में घूरे के विवाद को लेकर वेदराम की नंदराम से कहासुनी हुई थी। गुस्से में वेदराम ने नंदराम की हत्या कर दी थी। इस मामले में वेदराम समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। हत्या के मामले में 5 साल की सजा काटने के बाद वेदराम 2012 में जेल से बाहर आए थे। 21 साल बाद पिता की हत्या का बदला वेदराम के जेल से बाहर आने के बाद से ही नंदराम के परिजन बदला लेने की फिराक में रहते थे। नंदराम के दो बेटे हैं- रामदेव (28), श्यामदेव (27) हैं। जबकि एक भाई श्रीदेव (50) हैं। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे वेदराम रोज की तरह टहलने निकले थे। आरोप है कि जैसे ही वह नंदराम के घर के सामने पहुंचे, वहां पहले से मौजूद तीनों भाइयों ने अकेले पाकर उन्हें घेर लिया। बांके से ताबड़तोड़ वार करने का आरोप जानकारी के अनुसार, वेदराम के कुछ समझ पाने से पहले ही तीनों भाइयों ने बांके से उनके सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से वेदराम लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरे गांव में सनसनी फैली घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ASP हिमांशु गौरव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रामदेव और श्यामदेव को हिरासत में लिया है। तीसरे आरोपी श्रीदेव समेत अन्य नामजद लोगों की तलाश की जा रही है। सीओ पूरनपुर विधि भूषण मौर्य ने बताया- शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रंजिश में हत्या का आरोप है। जांच के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा। ----------------- यह खबर भी पढ़ें… सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की हत्या:स्कूल में खून से सने शव मिले, फावड़े-कुल्हाड़ी से वारदात; ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले हैं। उन पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। वारदात का पता मंगलवार सुबह 7 बजे चला, जब स्कूल ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗