1 नवंबर 2026, 8:54 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

263 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण दिए:उरई में ट्राईसाइकिल समेत उपकरण बांटे; विधायक बोले- कोई पात्र लाभार्थी वंचित नहीं रहेगा

जालौन के उरई स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को 263 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल समेत सहायक उपकरण दिए गए। कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ। माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन और कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने लाभार्थियों को उपकरण दिए। जिलाधिकारी समीर और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र

263 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण दिए:उरई में ट्राईसाइकिल समेत उपकरण बांटे; विधायक बोले- कोई पात्र लाभार्थी वंचित नहीं रहेगा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
जालौन के उरई स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को 263 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल समेत सहायक उपकरण दिए गए। कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ। माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन और कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने लाभार्थियों को उपकरण दिए। जिलाधिकारी समीर और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान, स्वावलंबन और बेहतर जीवन के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। निरंजन ने कहा कि जिन दिव्यांगजनों को अब तक सहायक उपकरण नहीं मिले हैं, उनके लिए तहसील स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिव्यांग पेंशन 300 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रतिमाह की गई है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं। उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास किसी शारीरिक अक्षमता पर निर्भर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण जरूरतें पूरी करने के साथ दिव्यांगजनों को आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। चतुर्वेदी ने कहा कि समाज और सरकार की जिम्मेदारी है कि दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन में समान अवसर मिलें। जिलाधिकारी समीर ने कहा कि हर पात्र दिव्यांगजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। समीर ने दिव्यांगजनों से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और उपलब्ध अवसरों का लाभ लेने को कहा। पात्र दिव्यांगजनों को आवास योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। सहायक उपकरण मिलने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗