3 अक्टूबर 2026, 11:57 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

28 सितंबर को MDA और RTO का घेराव करेंगे किसान:कच्ची कॉलोनी के ध्वस्तीकरण और पुराने वाहनों की कार्रवाई का विरोध करेगी भाकियू

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कच्ची कॉलोनी पर होने वाली कार्रवाई और परिवहन विभाग की नीतियों का विरोध करने अब भाकियू भी आ गई है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में इन दोनों मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल

28 सितंबर को MDA और RTO का घेराव करेंगे किसान:कच्ची कॉलोनी के ध्वस्तीकरण और पुराने वाहनों की कार्रवाई का विरोध करेगी भाकियू
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कच्ची कॉलोनी पर होने वाली कार्रवाई और परिवहन विभाग की नीतियों का विरोध करने अब भाकियू भी आ गई है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में इन दोनों मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य रूप से परिवहन विभाग द्वारा 10-15 साल पुराने वाहनों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और मेडा द्वारा कच्ची कॉलोनियों में बने घरों को अवैध बताए जाने के मुद्दे पर किसानों ने चर्चा की। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने पदाधिकारियों के साथ आंदोलन की आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दोनों मुद्दों को लेकर सोमवार, 28 सितंबर को मेडा और परिवहन विभाग (आरटीओ) कार्यालय का घेराव किया जाएगा। भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ प्रदर्शन में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि मेडा और परिवहन विभाग की नीतियों से किसान और आम लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि भाकियू कार्यकर्ता सोमवार को शहर पहुंचकर दोनों विभागों का घेराव करेंगे और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सम्मानजनक तरीके से समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन अनिश्चितकालीन आंदोलन की तैयारी करेगा। इस दौरान हर्ष चहल, मेजर सुरेंद्र, विनेश, देशपाल, ऋषिपाल, मोनू, सत्येंद्र, मनोज, सरदार जज सिंह, बंटी प्रधान, वीरेंद्र, कृष्णपाल, जगत सिंह, रामफल शर्मा, नरेश समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗