3 अक्टूबर 2026, 6:16 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

3 साल की बेटी-मां एक फंदे से लटकी मिलीं:बालाजी के दर्शन करके लौटा था परिवार, गाजियाबाद में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था

गाजियाबाद में शुक्रवार शाम मां-बेटी के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। महिला का पति पानी लेने गया था। कुछ देर बाद घर लौटा तो पत्नी और 3 साल की बेटी को फंदे पर लटका देख घबरा गया। पति से मिली सूचना पर खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मां-बेटी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया मृतकों की पहचान शंकर विहार कॉलोनी की रहने वाली प्रीति (30

3 साल की बेटी-मां एक फंदे से लटकी मिलीं:बालाजी के दर्शन करके लौटा था परिवार, गाजियाबाद में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गाजियाबाद में शुक्रवार शाम मां-बेटी के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। महिला का पति पानी लेने गया था। कुछ देर बाद घर लौटा तो पत्नी और 3 साल की बेटी को फंदे पर लटका देख घबरा गया। पति से मिली सूचना पर खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मां-बेटी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया मृतकों की पहचान शंकर विहार कॉलोनी की रहने वाली प्रीति (30) और 3 साल की बेटी अक्षिता के रूप में हुई। महिला पति के चरित्र पर शक करती थी। इसी बात को लेकर आज दोपहर को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। घटना खोड़ा गांव में शाम साढ़े 7 बजे की है। 2 तस्वीरें देखिए… 5 साल पहले हुई थी प्रीति-अनिरुद्ध की शादी डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया- हरदोई के रहने वाले अनिरुद्ध की शादी 2021 में उन्नाव की रहने वाली प्रीति से हुई थी। पिछले चार साल से दोनों गाजियाबाद के खोड़ा गांव के शंकर विहार कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। अनिरुद्ध मैक्स हॉस्पिटल में काम करता है। हाल ही में परिवार राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करके लौटा था। घटना के समय अनिरुद्ध उर्फ सोनू पीने का पानी और पत्नी की दवा लेने के लिए बाहर गया था। इसी दौरान प्रीति ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। आशंका है कि महिला ने पहले बेटी की हत्या की। इसके बाद बच्ची को लेकर खुद भी फंदे से लटक गई। बहन बोली- काफी देर खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खुला अनिरुद्ध की बहन रिंकी मकान के निचले हिस्से में परिवार के साथ रहती है। उसी ने अनिरुद्ध को घटना की सूचना दी। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर पत्नी और बेटी के शव फंदे पर लटके मिले। इसके बाद अनिरुद्ध ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। रिंकी ने बताया- मेरी लड़की शाम को पहली मंजिल पर अपनी मामी के कमरे में गई थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा हाथ से बजाती रही। दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा। बेटी अंदर का नजारा देखकर घबरा गई। वह भागकर आई और बोली- मम्मी, जल्दी चलो। ऊपर देखो मामी और अक्षिता लटकी हुई हैं। मैं जब वहां पहुंची तो भाभी और भतीजी को फंदे पर लटके देखा। इसके बाद भाई को फोन करके बुलाया। पति बोला- पत्नी से अक्सर होता था झगड़ा अनिरुद्ध ने पुलिस पूछताछ में बताया- पत्नी मुझ पर शक करती थी। उसे लगता था कि मेरा दूसरी महिला से अफेयर है। कई बार रात में मोबाइल चलाने को लेकर भी उससे मेरा झगड़ा होता था। हम 24 सितंबर को ही मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करके लौटे थे। आज दोपहर को भी उसने मुझसे झगड़ा किया था। ACP सूर्यबली मौर्य ने बताया- UP-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक महिला ने बच्ची के साथ सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच की जा रही है। ……………………… यह खबर भी पढ़िए…. राम मंदिर चढ़ावा चोरी चार्जशीट पर उठे सवाल:अमिताभ ठाकुर ने पूछा- SIT ने 105 घटनाओं का जिक्र किया, आरोपी सिर्फ 8 बनाए? अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की ओर से दाखिल आरोप-पत्र को लेकर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को यूपी के DGP को पत्र भेजकर मामले में आगे की विवेचना कराने की मांग की। ठाकुर का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और अंतिम आरोप-पत्र के दायरे में अंतर दिखाई देता है। पढ़िए पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗