13 अक्टूबर 2026, 12:44 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
बिजनेस

5 रुपया महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल का दाम भी उछला; जानें किसने अचानक बढ़ाई कीमत?

घर से निकलने से पहले यह जरूर देख लें कि आज पेट्रोल-डीजल का क्या भाव चल रहा है क्योंकि आज एक और प्राइवेट फ्यूल कंपनी ने ईंधन के रेट में इजाफा किया है. बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की सपोर्ट वाली Jio-bp ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. न

5 रुपया महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल का दाम भी उछला; जानें किसने अचानक बढ़ाई कीमत?
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

घर से निकलने से पहले यह जरूर देख लें कि आज पेट्रोल-डीजल का क्या भाव चल रहा है क्योंकि आज एक और प्राइवेट फ्यूल कंपनी ने ईंधन के रेट में इजाफा किया है. बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की सपोर्ट वाली Jio-bp ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. नई कीमतें कल से यानी कि रविवार, 11 अक्टूबर को ही सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. कीमतें बदलने के बाद हरियाणा में Jio-bp के आउटलेट्स पर पेट्रोल लगभग 109.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.75 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है. 

पंजाब और राजस्थान में क्या है रेट?

पंजाब में जियो-बीपी के आउटलेट्स पर पेट्रोल लगभग 108.54 रुपये और डीजल 99.19 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं, राजस्थान में इस कंपनी के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल 113.91 से 117.65 रुपये (स्थानीय टैक्स के आधार पर) और डीजल 97.15 से 100.78 रुपये प्रति लीटर के बीच बिक रहा है.

नायरा ने भी बढाई कीमत

जियो-बीपी से पहले 3 अक्टूबर को एक और निजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में इतनी ही बढ़ोतरी की थी. दरअसल, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ने से मार्केटिंग मार्जिन पर दबाव पड़ा है इसलिए कंपनियों को दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं. देश भर में नायरा के 7,000 से ज्यादा आउटलेट्स हैं. 

इस बीच, सरकारी कंपनियों- इंडियन ऑयल, BPCL और HPCLने रेगुलर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे प्राइवेट रिटेलर्स के मुकाबले कीमतों में अंतर बढ़ गया है.

आज कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत?

आज 12 अक्टूबर को देश भर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. सरकारी तेल कंपनियों के कीमतों को स्थिर रखने से इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच ग्राहकों को कुछ राहत मिली है.

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटरहै. मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है. इससे पता चलता है कि दूसरे मेट्रो शहरों के मुकाबले देश की राजधानी में ईंधन की कीमतें कम हैं. 

ये भी पढ़ें:

पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗