29 नवंबर 2026, 6:55 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

5 किलो सोना लूट का आरोपी 6 साल बाद गिरफ्तार:आगरा में STF और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दबोचा गया सुंदर सिंह

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की आगरा यूनिट और गुजरात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद में हुए 5 किलो सोना लूट व डकैती मामले में करीब 6 साल से फरार चल रहे आरोपी सुंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 27 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित सेवला जाट के सरस्वती विहार इलाके में इंडसइ

5 किलो सोना लूट का आरोपी 6 साल बाद गिरफ्तार:आगरा में STF और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दबोचा गया सुंदर सिंह
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की आगरा यूनिट और गुजरात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद में हुए 5 किलो सोना लूट व डकैती मामले में करीब 6 साल से फरार चल रहे आरोपी सुंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 27 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित सेवला जाट के सरस्वती विहार इलाके में इंडसइंड बैंक के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुंदर सिंह, कृपाल सिंह सोलंकी का बेटा है और मूल रूप से किरावली थाना क्षेत्र के ग्राम सहारा, कमिश्नरेट आगरा का रहने वाला है। अहमदाबाद रूरल पुलिस ने बगोदरा थाने में दर्ज लूट-डकैती के मुकदमे में सुंदर सिंह का नाम सामने आने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी STF से सहयोग मांगा था, जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक (फील्ड इकाई आगरा) राकेश के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फरवरी 2021 में उसने योगेश, पुष्कर चौधरी, बाबू सिंह तोमर, बहारी उर्फ सतीश उर्फ कटुआ, चंद्रभान उर्फ फौजी, मुनेंद्र सिंह उर्फ मोहित सिकरवार और रवींद्र सिंह उर्फ बैंगन समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर अहमदाबाद में लूट की साजिश रची थी। वारदात से पहले रैकी की गई, किराये की कार की नंबर प्लेट बदलकर उस पर नीली बत्ती लगाई गई और आयकर विभाग के फर्जी आईडी कार्ड तैयार किए गए। आरोपी के मुताबिक, भावला और गोदरा के बीच बगोदरा थाना क्षेत्र में जिस बस से दो लोग पार्सल व सोना लेकर जा रहे थे, उसमें गिरोह के दो साथी पहले ही सवार हो चुके थे। इसके बाद नीली बत्ती लगी कार से बस रुकवाकर खुद को आयकर अधिकारी बताया गया, सोना-पार्सल समेत दोनों यात्रियों को उतारा गया और सुनसान जगह ले जाकर हाथ-पैर बांधने के बाद साथी चंद्रभान उर्फ फौजी की गाड़ी से सोना लेकर सभी फरार हो गए। आरोपी को सदर बाजार थाने में दाखिल करने के बाद बगोदरा थाने के विवेचक उपनिरीक्षक के.बी. मकवाना के सुपुर्द किया गया और मेडिकल परीक्षण के बाद ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सुंदर सिंह के खिलाफ फिरोजाबाद के पचोखरा थाने में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है, जबकि आगे की कार्रवाई गुजरात पुलिस कर रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗