2 अक्टूबर 2026, 4:30 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

50 हजार रसगुल्लों के बाद अनंत सिंह बोले- 500% जीत की उम्मीद, नीरज पर क्या कहा?

जन सुराज के पटना स्नातक सीट से उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन से पहले मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें 500 प्रतिशत उम्मीद है कि अनुज सिंह चुनाव जीतेंगे. अनंत सिंह ने कहा, "कोई हरा नहीं पाएगा...

50 हजार रसगुल्लों के बाद अनंत सिंह बोले- 500% जीत की उम्मीद, नीरज पर क्या कहा?
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

जन सुराज के पटना स्नातक सीट से उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन से पहले मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें 500 प्रतिशत उम्मीद है कि अनुज सिंह चुनाव जीतेंगे.

अनंत सिंह ने कहा, "कोई हरा नहीं पाएगा... जनता मेरी मालिक है और हम संतुष्ट हैं कि हम जीतेंगे." उन्होंने नीरज कुमार समेत चुनाव मैदान में उतरने वाले सभी उम्मीदवारों को लेकर कहा कि बहुत उम्मीदवार लड़ रहे हैं, लेकिन सब हारेंगे.

अनंत सिंह पहले ही जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं. उन्होंने कहा है कि अनुज के नामांकन के बाद वह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी इलाकों में उनके समर्थन में प्रचार करेंगे. अनुज सिंह आज (1 अक्टूबर) नामांकन दाखिल कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार: विक्रमशिला सेतु आज से बंद, क्रूज से फ्री में जाएंगे यात्री

नीरज कुमार से विवाद पर क्या बोले?

नीरज कुमार भी पटना स्नातक सीट से जेडीयू के उम्मीदवार हैं. अनंत सिंह ने नीरज का समर्थन करने के सवाल पर कहा कि यह पार्टी का चुनाव नहीं है और इसमें कोई सिंबल नहीं होता. उन्होंने कहा कि नीरज कुमार को उन्होंने टिकट दिलवाया था, लेकिन वह उनके बारे में कुछ भी बोलते रहते हैं. अनंत सिंह ने नीरज के साथ अपने विवाद को व्यक्तिगत बताते हुए कहा है कि नीरज ने पहले उनका विरोध किया था, इसलिए वह भी उनके चुनाव का विरोध कर रहे हैं.

#WATCH पटना, बिहार: JDU विधायक अनंत सिंह ने कहा, "...जनता मेरी मालिक है, हम संतुष्ट हैं कि हम जीतेंगे, कोई हरा नहीं पाएगा...500% उम्मीद है कि हम जीतेंगे... बहुत उम्मीदवार लड़ रहे हैं सब हारेंगे। ये किसी पार्टी का चुनाव नहीं है, इसमें कोई सिंबल नहीं होता है।" https://t.co/TGHmnrlWQO pic.twitter.com/M8xRwJeA59

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2026

सुलह की कोशिश हुई, लेकिन विवाद जारी

अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद को खत्म करने के लिए जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं ने दोनों को बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन यह कोशिश कामयाब नहीं हुई. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए. नीरज कुमार ने अनंत सिंह से उनके आरोपों के सबूत के साथ कोर्ट जाने को कहा था. वहीं अनंत सिंह लगातार नीरज के खिलाफ अपना रुख जाहिर कर रहे हैं.

50 हजार रसगुल्ले भी बनवाए

अनुज सिंह के नामांकन को लेकर अनंत सिंह के आवास पर 50 हजार रसगुल्ले तैयार करवाए गए हैं. इन्हें नामांकन में आने वाले समर्थकों और आम लोगों के बीच बांटने की तैयारी है. इसको लेकर चुनावी माहौल में 'मिठाई पॉलिटिक्स' की भी चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़ें- MLC चुनाव: अनंत सिंह के 'अनुज' का आज नामांकन, 'दादा' ने बनवाए 50 हजार रसगुल्ले

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗