560 रुपये का पंखा 46 साल से दे रहा हवा, नालंदा के ब्रजेश ने सहेज कर रखा 1980 का ऊषा टेबल फैन
Nalanda Old Fan: आज की इस आधुनिक दुनिया में जहां कुछ साल पुरानी चीजें भी कबाड़ लगने लगती हैं वहीं कई लोग पुरानी चीजों और पुरानी यादों को सहेजकर रखना पसंद करते हैं. ऐसे ही हैं नालंदा के ब्रजेश चंद्र पांडे जो पुरानी चीजों को सहेज कर रखना पसंद करते हैं. उन्होंने 46 साल पुराने टेबल फैन को अब तक सहेज कर रखा है. ब्रजेश पांडे का यह पंखा न सिर्फ अच्छी हवा

Nalanda Old Fan: आज की इस आधुनिक दुनिया में जहां कुछ साल पुरानी चीजें भी कबाड़ लगने लगती हैं वहीं कई लोग पुरानी चीजों और पुरानी यादों को सहेजकर रखना पसंद करते हैं. ऐसे ही हैं नालंदा के ब्रजेश चंद्र पांडे जो पुरानी चीजों को सहेज कर रखना पसंद करते हैं. उन्होंने 46 साल पुराने टेबल फैन को अब तक सहेज कर रखा है. ब्रजेश पांडे का यह पंखा न सिर्फ अच्छी हवा देता है, बल्कि 1980 के दौर की याद भी दिलाता है. मोटर की पुरानी आवाज और हवा का वही एहसास उनके दिलों को आज भी सुकून पहुंचाता है. 2026 में भी वो इस पंखा से निकलने वाली हवा का आनंद उठा रहे हैं. गर्मी का मौसम आते ही यह पंखा रनिंग कंडीशन में रहता है और सर्दी शुरू होते ही अपने स्थान पर बेहतर ढंग से पैक कर रखा जाता है.
समाचार स्रोत
यह खबर News18 से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗