3 अक्टूबर 2026, 2:27 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

9 लाख के जेवर लेकर ससुराल से गई पत्नी:गाजियाबाद में सास बोलीं- मुझे और मेरे बेटे को जहर देकर मारने की कोशिश की, पति को पिटवाया भी

नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता पर ससुराल से लाखों रुपये के जेवर और नकदी ले जाने का आरोप लगा है। पति का आरोप है कि पत्नी उसके साथ रहने से मना कर रही है और उसे जान का खतरा बना हुआ है। मामले में युवक की मां ने कोर्ट के आदेश पर अपनी बहू समेत चार लोगों के खिलाफ रविवार को सूरजपुर थाने में केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप

9 लाख के जेवर लेकर ससुराल से गई पत्नी:गाजियाबाद में सास बोलीं- मुझे और मेरे बेटे को जहर देकर मारने की कोशिश की, पति को पिटवाया भी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता पर ससुराल से लाखों रुपये के जेवर और नकदी ले जाने का आरोप लगा है। पति का आरोप है कि पत्नी उसके साथ रहने से मना कर रही है और उसे जान का खतरा बना हुआ है। मामले में युवक की मां ने कोर्ट के आदेश पर अपनी बहू समेत चार लोगों के खिलाफ रविवार को सूरजपुर थाने में केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि बहू ने परिवार को धमकाया और बेटे की हत्या का प्रयास भी किया। पीड़ित युवक गाजियाबाद की एक कंपनी में नौकरी करता है। उसका कहना है कि पत्नी पहले भी उस पर हमला कर चुकी है। अब उसे डर है कि उसके साथ दोबारा कोई घटना हो सकती है। अगस्त 2022 में हुई थी शादी गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी संजीत कुमार एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके पिता आरवी प्रसाद की पहले ही मौत हो चुकी है। संजीत की शादी 5 अगस्त 2022 को रामपुर के मसवासी निवासी गरिमा से हुई थी। सास रेनू का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही गरिमा ने उनके साथ रहने से मना कर दिया। उसने कहा कि वह वृद्ध सास को अपने साथ नहीं रख सकती। इसके बाद संजीत पत्नी के साथ नोएडा में किराए के मकान में रहने लगा। चाय में जहरीला पदार्थ देने का आरोप रेनू ने शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें पता चला था कि उनकी बहू किसी व्यक्ति से मोबाइल पर बात करती है। उन्होंने यह बात अपने बेटे को बताई। इसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गरिमा ने सास और पति को चाय में जहरीला पदार्थ देने की कोशिश की। रेनू का आरोप है कि 8 मार्च 2026 को गरिमा ससुराल से सोने का मंगलसूत्र, कंगन, टॉप्स, कुंडल समेत अन्य सामान लेकर चली गई। उन्होंने करीब 2 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर ले जाने का आरोप लगाया है। इसके बाद गरिमा मायके चली गई। सास का आरोप है कि वहां से उसने फोन कर पति और सास से 10 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को रेप के केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है। महिला ने पति के साथ रहने से भी मना कर दिया। पति की हत्या के प्रयास का भी आरोप रेनू का कहना है कि वह पिछले दो साल में तीन मकान बदल चुकी हैं। आरोप है कि गरिमा लगातार उन्हें और उनके बेटे को धमकी देती रही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गरिमा ने पति संजीत का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। सूरजपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद रेनू की शिकायत पर गरिमा, उसके मायके पक्ष के चंद्रप्रकाश, रानी उर्फ अनीता और रिचाली के खिलाफ केस दर्ज किया है। संजीत का कहना है कि उसकी पत्नी सोशल मीडिया पर रील बनाती है और अब उसके साथ रहने से मना कर चुकी है। उसका आरोप है कि पत्नी पहले उस पर हमला भी करा चुकी है। उसे अब भी अपनी जान का खतरा बना हुआ है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗