16 अक्टूबर 2026, 6:26 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेक्नोलॉजी

AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट

Google पर किसी सवाल का जवाब ढूंढने के लिए अब हर बार अलग-अलग वेबसाइट खोलने की जरूरत नहीं पड़ती है. AI की मदद से सर्च पेज पर ही सवाल की समरी मिल जाता है. लेकिन इस सुविधा के बढ़ते यूज के बीच न्यूज पब्लिशर्स और दूसरी वेबसाइटों की चिंता भी बढ़ी है. यूजर्स सीधे AI का जवाब पढ़कर आगे बढ़ सकते हैं. इससे वेबसाइ

AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

Google पर किसी सवाल का जवाब ढूंढने के लिए अब हर बार अलग-अलग वेबसाइट खोलने की जरूरत नहीं पड़ती है. AI की मदद से सर्च पेज पर ही सवाल की समरी मिल जाता है. लेकिन इस सुविधा के बढ़ते यूज के बीच न्यूज पब्लिशर्स और दूसरी वेबसाइटों की चिंता भी बढ़ी है. यूजर्स सीधे AI का जवाब पढ़कर आगे बढ़ सकते हैं. इससे वेबसाइटों पर आने वाले विजिटर्स की संख्या प्रभावित हो सकती है.

इसी स्थिति के बीच Google अपने AI सर्च रिजल्ट में बदलाव करने जा रहा है. कंपनी अब जवाबों के साथ वेबसाइटों और आर्टिकल के लिंक को ज्यादा प्रेफरेंस से दिखाएगी, जिससे यूजर्स संबंधित जानकारी के मेन सोर्स तक आसानी से पहुंच सकें, तो आइए जानते हैं कि Google ने नया सर्च अपडेट क्या किया. 

Google ने नया सर्च अपडेट क्या किया?

Google के नए अपडेट के तहत AI से तैयार होने वाले जवाबों में संबंधित वेबसाइटों के लिंक पहले के मुकाबले ज्यादा बार और ऊपर दिखाई देंगे. कंपनी लिंक को जवाब के आखिर में ही सीमित रखने की जगह कंटेंट के बीच भी प्रेफरेंस से दिखाएगी.इसके साथ ही Google अपने लिंक कैरोसेल को दुनियाभर में उपलब्ध कराएगा. इसमें AI Overviews के नीचे संबंधित खबरों और आर्टिकल की हेडलाइन फोटो के साथ दिखाई देती हैं. इससे यूजर्स किसी विषय पर अतिरिक्त जानकारी पाने के लिए सीधे संबंधित लेख तक पहुंच सकेंगे. 

Google ने सर्च में यह बदलाव क्यों किया?

AI से जवाब मिलने के बाद यूजर्स के वेबसाइट लिंक पर क्लिक करने की संभावना कम होने की बात कई स्टडी में सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2025 से जुलाई 2026 के बीच Google से न्यूज वेबसाइटों पर आने वाले ट्रैफिक में काफी ज्यादा कमी आई. इस मुद्दे को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी.ऐसे में Google का नया अपडेट AI से तुरंत जानकारी पाने और उससे जुड़ी वेबसाइटों तक पहुंचने के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश है, हालांकि यह बदलाव न्यूज वेबसाइटों पर आने वाले ट्रैफिक को कितना बढ़ा पाएगा, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें - iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?

यूजर्स की पसंद के हिसाब से दिखेंगी खबरें

Google का एल्गोरिदम उन वेबसाइटों के आर्टिकल को प्रेफरेंस दे सकेगा, जिन्हें यूजर पहले अपनी पसंदीदा सोर्स के रूप में चुन चुका है. इसके अलावा AI से तैयार जवाबों में संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट और ऑनलाइन फॉर्म की सामग्री भी शामिल की जा सकेगी. कंपनी AI समरी के आखिर में दिए जाने वाले लिंक को भी ज्यादा साफ और अट्रैक्टिव बनाने की योजना पर काम कर रही है. 
 
Google ने कब शुरू किए AI सर्च फीचर?

Google ने मई 2024 में AI Overviews लॉन्च किया था. इसमें यूजर्स को सर्च किए गए सवाल की AI से तैयार समरी मिलती है. इससे पहले सर्च रिजल्ट में मुख्य रूप से वेबसाइटों के लिंक दिखाई देते थे. इसके बाद मार्च 2025 में कंपनी ने AI Mode पेश किया, जो अलग विंडो में खुलता है.

यह भी पढ़ें - फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗