त्योहारों का सीजन पास आते ही हर भारतीय घर में शॉपिंग की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. नया फोन लेना हो, लैपटॉप बदलना हो या फिर घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना हो, लोग सालभर इसी बात का इंतजार करते हैं कि कब फेस्टिव सेल आए और वे सस्ते में अपनी चीजें घर ले आएं. ऐसे में अगर आप भी किसी बड़ी खरीदारी का प्लान कर रहे हैं. तो आपके लिए एक बेहद अच्छी खबर है. अमेज़न ने अपनी सबसे बड़ी सेल यानी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है.
यह मोस्ट अवेटेड सेल आने वाले 8 अक्टूबर से सभी ग्राहकों के लिए पूरी तरह से लाइव हो जाएगी. खास बात यह है कि सेल शुरू होने से पहले ही कंपनी ने बंपर डिस्काउंट्स का पिटारा खोल दिया है. इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक सामानों से लेकर स्मार्टफोन और घरेलू उपकरणों पर 80% तक की भारी-भरकम छूट दी जा रही है. तो फिर देर किस बात की जान लीजिए कि इस बार इस महासेल में लोगों के लिए क्या-क्या खास ऑफर्स मिलने वाले हैं.
इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स पर बंपर 80% छूट
अमेज़न की इस धमाकेदार सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स पर मिलने वाली 80% तक की भारी-भरकम छूट दी जा रही है. अगर आप लंबे समय से कोई महंगा टेक गैजेट, स्मार्टवॉच, वायरलेस ईयरबड्स, टैबलेट या कैमरा खरीदने की सोच रहे थे. तो अब बहुत ही कम बजट में यह चीजें आपकी हो सकती हैं. अलग-अलग ब्रांड्स के इलेक्ट्रॉनिक एसेसरीज और वियरेबल्स पर अब तक के सबसे तगड़े डिस्काउंट दिए जा रहे हैं.
सिर्फ छोटे गैजेट्स ही नहीं बल्कि गेमिंग एसेसरीज और कंप्यूटर के पार्ट्स पर भी आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे. लिमिटेड पीरियड अर्ली डील्स और बंपर डिस्काउंट्स के जरिए आप इस भारी छूट का पूरा फायदा उठा सकते हैं. अगर आप फेस्टिव सीजन में खुद को या अपने किसी खास को कोई टेक गिफ्ट देना चाहते हैं तो यह मौका आपके लिए बेस्ट है.
टॉप ब्रांड्स के फोन पर भारी छूट
हर फेस्टिव सेल की तरह इस बार भी स्मार्टफोन खरीदारों की सबसे पहली पसंद बने हुए हैं. अमेज़न की इस महासेल में ऐपल, सैमसंग, वनप्लस और आइकू जैसे बड़े और प्रीमियम ब्रांड्स के फोंस पर भारी डिस्काउंट्स दिया जाएगा. कंपनी ने खुलासा किया है कि इस सेल के दौरान लेटेस्ट और फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर शानदार डील्स मिलेंगी. जिससे महंगे फोन भी आपके बजट में फिट हो जाएंगे. इतना ही नहीं अगर आप बजट सेगमेंट में फोन तलाश रहे हैं तो किफायती मॉडल्स पर भी तगड़ी छूट दी जा रही है.
पुराने फोन को बदलकर नया अपग्रेड करने के लिए इस सेल में बेहतरीन एक्सचेंज ऑफर्स भी जोड़े गए हैं. जिससे कीमत और भी कम हो जाती है. अगर आपका पुराना फोन हैंग होने लगा है या उसकी बैटरी कम हो रही है. तो बिना ज्यादा सोचे आप इस सेल का फायदा उठा सकते हैं. बैंक ऑफर्स और नो-कोस्ट ईएमआई की फैसेलिटी के साथ स्मार्टफोन खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं
लैपटॉप और होम अप्लायंसेज पर भारी बचत
अगर आप पढ़ाई या ऑफिस के काम के लिए नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे थे. तो आपका यह इंतजार अब इस सेल में खत्म हो सकता है. अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में एचपी, लेनोवो और ऐपल मैकबुक जैसे शानदार लैपटॉप्स पर भारी डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. इसके अलावा घर बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे स्मार्ट टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन की खरीद पर भी कीमतों में भारी गिरावट आई है.
अगर आप बेहतरीन फीचर्स वाले बड़े स्क्रीन के 4K स्मार्ट टीवी और फिर एआई-इनेबल आधुनिक रेफ्रिजरेटर को बेहद किफायती दाम पर अपना बना सकते हैं. बैंक ऑफर्स और एसबीआई कार्ड्स के इस्तेमाल पर मिलने वाला दस प्रतिशत का एक्सट्रा इंस्टेंट डिस्काउंट से इनकी कीमतें और कम हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें: कुछ सालों बाद क्यों स्लो हो जाते हैं स्मार्टफोन? जान लीजिए असली वजह




