3 अक्टूबर 2026, 4:41 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

AMU में छात्रसंघ चुनाव की मांग:यासिर फहाद की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर यासिर फहाद की भूख हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है। यासिर डक पॉइंट पर बैठा है। उसका कहना है कि जब तक छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित नहीं होती और चीफ इलेक्शन कमिश्नर नियुक्त नहीं किया जाता, तब तक वह भूख हड़ताल खत्म नहीं करेगा। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने या

AMU में छात्रसंघ चुनाव की मांग:यासिर फहाद की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर यासिर फहाद की भूख हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है। यासिर डक पॉइंट पर बैठा है। उसका कहना है कि जब तक छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित नहीं होती और चीफ इलेक्शन कमिश्नर नियुक्त नहीं किया जाता, तब तक वह भूख हड़ताल खत्म नहीं करेगा। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने यासिर के निलंबन को छात्रसंघ चुनाव की मांग से अलग मामला बताया है। AMU के प्रॉक्टर प्रो. नावेद खान के अनुसार, यासिर को 21 सितंबर को निलंबित किया गया था। यह कार्रवाई 14 सितंबर को अब्दुल्ला हॉल में हुए प्रदर्शन में उसकी भागीदारी से जुड़े सबूतों के आधार पर की गई। प्रॉक्टर ने कहा कि निलंबन का छात्रसंघ चुनाव की मांग से कोई संबंध नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन चुनाव के मुद्दे पर छात्रों से बातचीत के लिए तैयार है। 19 सितंबर को दिया था ज्ञापन यासिर का कहना है कि उसने 19 सितंबर को विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन दिया था। इसमें छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने और चीफ इलेक्शन कमिश्नर की नियुक्ति की मांग की गई थी। इसके बाद 21 सितंबर की शाम उसने डक पॉइंट पर धरना शुरू कर भूख हड़ताल शुरू की। यासिर ने अपने निलंबन पर भी सवाल उठाए हैं। उसका दावा है कि ज्ञापन देने के बाद उसे निलंबन पत्र भेजा गया। उसने इसे आंदोलन के बीच की कार्रवाई बताया है। यासिर ने प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की और अभद्रता के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल छात्रसंघ चुनाव की तारीख और चुनाव अधिकारी की नियुक्ति को लेकर यासिर का आंदोलन जारी है। दूसरी ओर, विश्वविद्यालय प्रशासन निलंबन को 14 सितंबर के प्रदर्शन से जुड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई बता रहा है। प्रशासन की बातचीत की पेशकश के बाद अब आगे की स्थिति पर नजर है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗