1 नवंबर 2026, 8:30 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

ATS से ट्रेनिंग लेने वाले सिपाही को गोली मारी:एक हाथ, 2 पीठ में लगीं, वाराणसी में तस्करों को पकड़ने गए थे

वाराणसी में शुक्रवार देर शाम ATS से ट्रेनिंग लेने वाले लंका थाने के सिपाही को तस्करों ने गोली मार दी। सिपाही को तीन गोलियां लगी हैं। एक गोली हाथ, जबकि 2 कमर के ऊपरी हिस्से में लगी हैं। सिपाही को गंभीर हालत में BHU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, मुठभेड़ में घायल एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। एक बदमाश फायरिंग

ATS से ट्रेनिंग लेने वाले सिपाही को गोली मारी:एक हाथ, 2 पीठ में लगीं, वाराणसी में तस्करों को पकड़ने गए थे
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
वाराणसी में शुक्रवार देर शाम ATS से ट्रेनिंग लेने वाले लंका थाने के सिपाही को तस्करों ने गोली मार दी। सिपाही को तीन गोलियां लगी हैं। एक गोली हाथ, जबकि 2 कमर के ऊपरी हिस्से में लगी हैं। सिपाही को गंभीर हालत में BHU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, मुठभेड़ में घायल एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। एक बदमाश फायरिंग के बाद मौके से भाग निकला। घटना की जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। वारदात 8:30 बजे सुंदरपुर सब्जी मंडी के पीछे आशुतोष नगर की है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरी घटना डीसीपी गौरव बसंवाल के मुताबिक, रात करीब 8:30 बजे पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध असलहों की बिक्री कर रहे हैं। इसके आधार पर लंका थाने की क्राइम ब्रांच टीम के चार सिपाही पहुंचे थे। वहां मौजूद दो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें कांस्टेबल अमित शुक्ला को गोली लगी। उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत सामान्य है। घटना लंका थाना क्षेत्र में नरिया चौराहे के आगे हुई। लोहता तक पीछा कर पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई डीसीपी ने बताया- फायरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और लोहता तक पहुंची। वहां आरोपियों की घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपियों ने दोबारा पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी राज विश्वकर्मा के बाएं पैर में गोली लगी। उसका एक साथी भागने में सफल रहा। चार जवानों की टीम मौके पर पहुंची थी डीसीपी के मुताबिक, पुलिस टीम में दो जवान आगे गए थे, जबकि दो जवान पीछे से उन्हें कवर कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। प्रयागराज के रहने वाले हैं सिपाही अमित शुक्ला घायल सिपाही अमित शुक्ला मूल रूप से प्रयागराज के लूकरगंज के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम सूर्य मणि शुक्ला है। परिवार में उनकी तीन साल की एक बेटी है। अमित शुक्ला पिछले तीन साल से वाराणसी के लंका थाने में तैनात हैं। इससे पहले वह वाराणसी एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) से ट्रेनिंग भी ली है। ----------------------- ये भी पढ़ें… सपा को भाजपा से 3,123 वोट ज्यादा मिले:टीचर्स BJP, ग्रेजुएट सपा के साथ दिखे; यूपी MLC चुनाव में क्यों जीतकर भी हारी भाजपा? यूपी MLC चुनाव में भाजपा ने 11 सीटों में से 6 सीटें जीती हैं। सपा को 5 सीटें मिली हैं। सीटों के लिहाज से भाजपा भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन वोट शेयर में सपा ने बाजी मार ली है। सपा को भाजपा से करीब 0.45% यानी 3,123 वोट ज्यादा मिले हैं। पढ़िए पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗