25 नवंबर 2026, 4:39 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

BJP की बढ़ने वाली है टेंशन! यूपी में अब एकनाथ शिंदे की पार्टी भी लड़ेगी चुनाव?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने दिलचस्पी दिखाई है. पार्टी यूपी की करीब 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैया

BJP की बढ़ने वाली है टेंशन! यूपी में अब एकनाथ शिंदे की पार्टी भी लड़ेगी चुनाव?
स्रोत: abp world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने दिलचस्पी दिखाई है. पार्टी यूपी की करीब 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडसूल ने इसकी जानकारी दी है. वहीं, पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने भी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि शिवसेना चाहती है कि उसके विधायक चुनकर आएं और प्रदेश के विकास में योगदान दें. उन्होंने NDA के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की भी इच्छा जताई.

आनंद दुबे ने कहा, "हर पार्टी चाहती है कि उसका विस्तार हो और वह ज्यादा से ज्यादा राज्यों में चुनाव लड़े. राष्ट्रीय पार्टी बनने का सपना किसे नहीं होता?" उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी की मित्र है. हम वर्षों से मित्र हैं और एनडीए परिवार का हिस्सा हैं. महाराष्ट्र में हम लोकसभा से लेकर हर स्तर पर साथ हैं. लेकिन चूंकि उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए हमारी भी इच्छा है कि हम वहां चुनाव लड़ें. हमारे विधायक चुनकर आएं और हम भी उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने में अपना योगदान देने का प्रयास करें."

पुणे में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, रातभर शव के पास बैठा रहा प्रेमी; सुबह पुलिस को किया फोन

90 के दशक में भी यूपी में दर्ज करा चुकी है मौजूदगी

शिवसेना प्रवक्ता ने पार्टी के पुराने चुनावी इतिहास का जिक्र करते हुए कहा, "हमें लगता है कि 90 के दशक में हमारे पवन पांडेय वहां से विधायक चुने गए थे. हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद से उस समय पार्टी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. आज वर्तमान में हमारे नेता उसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं."

आनंद दुबे ने सीटों की संख्या को लेकर कहा, "कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, कहां-कहां लड़ेंगे और किस तरह चुनाव लड़ेंगे, यह बताने का अधिकार हमारे नेता जी और डॉ. श्रीकांत शिंदे के पास है. लेकिन एक कार्यकर्ता, पार्टी प्रवक्ता और नेता होने के नाते मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि हमें उम्मीद है कि हम अच्छी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे. हमारी इच्छा है कि एनडीए परिवार के साथ मिलकर चुनाव लड़ें और एनडीए के कुनबे को और मजबूत बनाएं."

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव नजदीक आने के साथ पार्टी अपनी रणनीति को लेकर जानकारी देगी. आनंद दुबे ने कहा, "जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आएगा और चीजें स्पष्ट होंगी, हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे. हमारे नेता नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत और योगी आदित्यनाथ के सपनों का उत्तर प्रदेश, जो पूरे विश्व को दिशा देने की क्षमता रखता है, उसके विकास में हम भी अपनी छोटी-सी भूमिका निभाना चाहेंगे."

मुंबई: कुर्ला घटना के बाद BMC का एक्शन, मदरसे की जांच का नोटिस जारी

समाचार स्रोत

यह खबर abp world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗