10 अक्टूबर 2026, 4:40 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार (10 अक्टूबर, 2026) को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सरकार और प्रशासन की ओर से हर वो काम किए जा रहे हैं कि भीड़ न जुटे. कई ट्रेनें कैंसिल हो गई हैं, दिल्ली में 50 से अधिक मेट्रो स्टेशन बंद क

CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार (10 अक्टूबर, 2026) को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सरकार और प्रशासन की ओर से हर वो काम किए जा रहे हैं कि भीड़ न जुटे. कई ट्रेनें कैंसिल हो गई हैं, दिल्ली में 50 से अधिक मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं. वहीं जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं. इस बीच कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बीजेपी पर हमला किया है.

कन्हैया कुमार ने अपने एक्स हैंडल से लिखा है, "कितना शर्मनाक है कि चोरों को बचाने के लिए आम लोगों को परेशान किया जा रहा है. चोरी चलता रहे इसके लिए रेल, रोड, मेट्रो और इंटरनेट बंद किया जा रहा है."

एक्स पर पोस्ट करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा, "एक तरफ भारत की जनता और दूसरी ओर भाजपा है, यह लड़ाई देश और मोदीजी के दोस्त के बीच है. यह वोट चोरी से बनी हुई 'डरपोक' सरकार है."

कितना शर्मनाक है कि चोरों को बचाने के लिए आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। चोरी चलता रहे इसके लिए रेल, रोड, मेट्रो और इंटरनेट बंद किया जा रहा है। एक तरफ़ भारत की जनता और दूसरी ओर भाजपा है, यह लड़ाई देश और मोदीजी के दोस्त के बीच है। यह वोटचोरी से बनी हुई ‘डरपोक’ सरकार है।

— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) October 9, 2026

यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी

आरजेडी की प्रियंका भारती ने भी किया हमला

आरजेडी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, "56 इंच वाले ने 57 मेट्रो बंद कर दिए, "संपूर्ण क्रांति" समेत कई ट्रेनें बंद, तो क्या देश में आपातकाल की घोषणा मोदी कभी भी कर सकते है! ऐसे में संपूर्ण क्रांति पार्ट-2 के लिए भी तैयार रहिए… बाकी कॉकरोच, मक्खी, मच्छर जो चाहे बोलते रहिए, इसी अहंकार को इस देश का नागरिक लोकतांत्रिक तरीके से तोड़ेगा!"

56 इंच वाले ने 57 मेट्रो बंद कर दिए, "संपूर्ण क्रांति" समेत कई ट्रेनें बंद, तो क्या देश में आपातकाल की घोषणा मोदी कभी भी कर सकते है! ऐसे में संपूर्ण क्रांति पार्ट 2 के लिए भी तैयार रहिए। बाकी कॉकरोच, मक्खी, मच्छर जो चाहे बोलते रहिये, इसी अहंकार को इस देश का नागरिक लोकतांत्रिक तरीके से तोड़ेगा!

— Priyanka Bharti (@priyanka2bharti) October 9, 2026

इस बीच तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साधा है. शुक्रवार (09 अक्टूबर, 2026) की शाम तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल से लिखा, "वोट डकैत घबरा चुके हैं. इनकी चोरी पकड़ी जा चुकी है. इन्हें जनता ने नहीं, इनके ही सिस्टम ने जिताया है. मोदी की कोई लोकप्रियता नहीं है. सब प्रचार और प्रबंधन है."

यह भी पढ़ें- CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗