2 अक्टूबर 2026, 3:32 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

CJP Mumbai Protest LIVE: विपक्ष दिल्ली में तो मुंबई में सीजेपी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

विपक्ष ने निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विपक्ष शुक्रवार (2 अक्तूबर) को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की तैयारी में है. दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी मुंबई में प्रोटेस्ट के लिए तैयार है. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी औ

CJP Mumbai Protest LIVE: विपक्ष दिल्ली में तो मुंबई में सीजेपी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

विपक्ष ने निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विपक्ष शुक्रवार (2 अक्तूबर) को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की तैयारी में है. दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी मुंबई में प्रोटेस्ट के लिए तैयार है. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी और इस्तीफा न देने पर प्रदर्शन का ऐलान किया था. कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पर अटैक कर रहे हैं.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कई राजनीतिक पार्टियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. हालांकि दिल्ली पुलिस की तरफ से नई दिल्ली इलाके में BNS की धारा 163 लगी हुई है. दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि पूरे इलाके में किसी भी तरीके के प्रदर्शन को इजाजत नहीं दी गई है. जंतर मंतर पर अंदर जाने की इजाजत फिलहाल किसी को नहीं दी जा रही है. 

सीजेपी ने मुंबई में विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है. अभिजीत दीपके ने इस पर कहा था, 'कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन शुरू हो रहा है. देशभर में आंदोलन करेंगे. इसके बाद जंतर-मंतर पर बैठेंगे और जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. ज्ञानेश कुमार गद्दार हैं. 2025 की SIR की सूची को फ्रीज किया जाए. कोई भी चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाए, वह पारदर्शी होना चाहिए.13 करोड़ जिन मतदाताओं के नाम डिलीट किए गए हैं, वे सभी सड़क पर उतरेंगे.' 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗