दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को होने वाले सीजेपी के प्रोटेस्ट में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक शामिल नहीं होंगे. उन्होंने एक्स पर वीडियो पोस्ट कहा कि वह दिल्ली में होने वाले प्रोटेस्ट में शामिल नहीं हो पाएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से हमारे काम में रुकावट डालने और उसे नुकसान पहुंचाने की तमाम कोशिशों के बावजूद, हम देश की सुरक्षा के लिए काम करते रहेंगे. वांगचुक ने कहा कि इस समय वह आने वाली सर्दियों को लेकर तैयारियों में जुटे हैं. उन्होंने शायराना अंदाज में लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की है.
वांगुचुक ने वीडियो के जरिए कहा, 'हमने बहुत लोगों ने पूछा कि आप कहां हैं. दिल्ली में संघर्ष में क्यों नहीं हैं. मैं सबकी दाद देता हूं जो जुटे हुए हैं. समस्याएं सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि प्राकृतिक भी हैं.' इस दौरान उन्होंने फैज अहमद फैज की लाइन को याद करते हुए कहा, 'और भी गम हैं इस जमाने में मोहब्बत के सिवा या मैं कहूं और भी गम हैं जमाने में सियासत के सिवा, राहतें और भी हैं वस्ल की राहतें के सिवा.'
सोनम वांगचुक ने कहा, 'प्राकृतिक आपदाओं से जुझने की राहत की भी जरूरत है. मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब न मांग. पहले की तरह इस बार शायद मैं न आ पाऊं क्योंकि पहले जब चुल्हे में आग जलानी थी तो माचिस की तिली की जरूरत पड़ती है और जब चुल्हा जलने लगता है तो खाना पकने लगता है. मुझे उम्मीद है कि आप सब राजनीति समस्याओं से भिड़ेंगे और यहां हम प्राकृतिक आपदाओं से.'
WHY I WON'T BE ABLE TO JOIN YOU ALL IN DELHI...! Despite all efforts of the government to hinder & damage our work we continue to work for national security... making preparations as another winter comes. This includes making artificial glaciers for water security & experiments for GLOF or glacial lake flood security... to difuse the 200+ ticking water bombs in high Himalayas. Adapting Faiz Sahab's words I would say... Aur Bhi Gham Hain Zamaane Main Siyaast Ke Siva... Rahaten aur bhi hain wasl ki raahat ke siva. Hence I send my bestest wishes to all & urge the leaders of different groups to stay united & show statesmanship, meanwhile I urge all the genZ friends to once again stay absolutely peaceful at all costs. This was the gift of Baapu that I tried to bring to Jantar Mantar in June, I hope we won't let Baapu down. #JantarMantar #protest #CJP #CEC #sonamwangchuk
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) October 9, 2026
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वांगचुक ने कहा, 'डटकर मुकाबला कीजिए. जो नेतृत्व करने वाले हैं उनसे कहूंगा कि वो एकजुट होकर संघर्ष कीजिएगा. एकता में बल है. अलग-अलग खेमों में, गुटों में बंटकर नहीं, बल्कि एक बनकर संघर्ष कीजिएगा. युवा शांति का दामन कभी न छोड़ें. कोई भी आपदा आए शांति बनाए रखें. जीत आपकी ही होगी और अगर चुल्हा बुझ जाए तो हमें याद कीजिएगा.'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली सुरक्षा बढ़ा दी गई है. करीब 26000 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है. वहीं दिल्ली पुलिस ने कई जगहों पर जाकर लोगों से इस प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होने की अपील भी की. सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली के 45 मेट्रो स्टेशन 10 अक्टूबर की शाम तक बंद रहेंगे.

