3 अक्टूबर 2026, 2:04 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

CM के खिलाफ FIR कराने पहुंचीं मीसा भारती, 'पुलिस ने नहीं लिया आवेदन'

आरजेडी की सांसद मीसा भारती बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने सचिवालय थाने पहुंचीं. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस एफआईआर दर्ज नह

CM के खिलाफ FIR कराने पहुंचीं मीसा भारती, 'पुलिस ने नहीं लिया आवेदन'
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

आरजेडी की सांसद मीसा भारती बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने सचिवालय थाने पहुंचीं. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि वो एक सांसद हैं फिर भी मामला दर्ज नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे में थाने में आम आदमी का क्या हाल होता होगा.

मीसा भारती ने कहा कि जमुई नाबालिग पीड़िता के परिवार संग मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया. पीड़िता और परिवार की पहचान उजागर किया है, जो पोस्को एक्ट के नियमों का उल्लंघन है. इसलिए केस दर्ज कराने पहुंची लेकिन FIR के लिए आवेदन नहीं लिया गया. आरजेडी की सांसद ने कहा कि क्या वजह है और किसका प्रेशर आ रहा है जो सचिवालय थाना पर एफआईआर नहीं लिया जा रहा. 

बांका और दरभंगा में भी हुई घटना- मीसा भारती

मीसा भारती ने कहा कि बिहार में एक हफ्ते में बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ घटनाएं हो रही हैं. जमुई से शुरुआत होती है. इसके बाद समस्तीपुर में दो-दो घटना घट जाती हैं. बांका में भी इसी तरह का हुआ. दरभंगा में भी हुआ. अभी कोई कह रहा था कि मधेपुरा में इसी तरह की घटना हुई है. 

आरजेडी की नेता ने कहा कि सबसे ज्यादा निर्मम बाढ़ के बेलछी की घटना है. बच्ची की उम्र 10 से 11 साल रही होगी. उसके साथ रेप के बाद गर्दन काटकर फेंक दिया गया. हम सचिवालय थाने में जाति-जाति का लूडो खेलने नहीं आए हैं. 

'मुख्यमंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो...'

इस बीच तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की परिजनों संग पहचान उजागर कर गंभीर अपराध किया है. लगभग 24 घंटे बीतने के बाद भी बिहार पुलिस, समाज कल्याण विभाग, महिला आयोग, बाल अधिकार संरक्षण आयोग, विधि विभाग इत्यादि संबंधित विभागों ने मुख्यमंत्री पर कोई कारवाई नहीं की है और ना ही मुख्यमंत्री ने माफ़ी मांगी है. यदि मुख्यमंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो फिर पॉक्सो अधिनियम-2012 की धारा 23 के अंतर्गत हम कानूनी विकल्प तलाश सभी पक्षों को कठघरे में खड़ा करेंगे.

पटना: CMO अधिकारी के खिलाफ FIR, जमुई पीड़िता की तस्वीर शेयर करने का आरोप

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗