3 अक्टूबर 2026, 2:04 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

CM सम्राट चौधरी बोले, 'अपराधी की जाति नहीं होती, पुलिस को चैलेंज किया तो...'

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वो कभी जाति-धर्म के पीछे नहीं पड़ते हैं. उन्होंने कहा कि अपराधी अपराधी होता है. अपराधी की जाति नहीं ह

CM सम्राट चौधरी बोले, 'अपराधी की जाति नहीं होती, पुलिस को चैलेंज किया तो...'
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वो कभी जाति-धर्म के पीछे नहीं पड़ते हैं. उन्होंने कहा कि अपराधी अपराधी होता है. अपराधी की जाति नहीं होती है. हमारी पुलिस को जब भी कोई अपराधी चैलेंज करेगा तो पुलिस जरूर उसको जवाब देने का काम करेगी. कभी पुलिस उससे पीछे नहीं हट सकती. उनका ये बयान जमुई की घटना के बाद पुलिस एनकाउंटर के बाद आया.

उन्होंने आगे कहा, ''कानून का राज और न्याय के साथ विकास सरकार की प्राथमिकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस देश को विकसित बनाना चाहते हैं. हमारे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्ध बिहार बनाना चाहते हैं. इसमें सबका योगदान है. सबके साथ की जरूरत है.''

14 करोड़ बिहारियों से बिहार बदलेगा- सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ये भी कहा कि प्रदेश का एक-एक डिपार्टमेंट इसमें काम करेगा तभी यह बिहार बदलेगा. यह बिहार सिर्फ यहां बैठे लोगों का जिम्मेदारी नहीं है. यह बिहार के 14 करोड़ बिहारियों की जिम्मेदारी है. 14 करोड़ बिहारियों के बिहेवियर से पूरा बिहार बदलेगा. 

5 लाख लोग बिहार के बाहर आज राशन ले रहे- सम्राट चौधरी

CM ने किसानों और मजदूरों का जिक्र करते हुए रोजगार की भी बात की. उन्होंने कहा, ''बिहार में किसान रहते हैं, मजदूर रहते हैं और मैंने तो देखा कि 5 लाख लोग बिहार के बाहर आज राशन ले रहे हैं जो बिहार के रहने वाले हैं, इसलिए मैं कह रहा हूं कि अब तो वन नेशन वन राशन हो गया तो देश के दूसरे हिस्से में जाकर 5 लाख लोग अनाज लेते हैं और लगभग 7 लाख लोग मजदूरी करने जाते हैं.

'करीब 11.5 लाख सरकारी नौकरी देने का काम किया'

उन्होंने कहा, ''पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2020 में कहा था कि 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देंगे लेकिन जब 2025 के चुनाव में हम लोग जा रहे थे तो करीब 11.5 लाख सरकारी नौकरी देने का काम किया गया और लगभग तैतालीस लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया. 

'अगले 5 सालों में मजदूरी करने बिहार के बाहर नहीं जाना है'

सीएम सम्राट चौधरी ने आगे कहा, ''हम लोगों की भी कल्पना है और जो पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की कल्पना है कि बिहार के नौजवानों को बिहार के लोगों को देश के किसी कोने में जाने की जरूरत नहीं है. अगले 5 वर्षों में किसी को मजदूरी करने बिहार के बाहर नहीं जाना है. उनको इसी धरती पर हम लोग काम देने का काम करेंगे.''

जमुई कांड: चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'अपराधियों में कानून का भय...'

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗