23 नवंबर 2026, 2:51 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

DDU कुलपति बोले- झूठ प्रपंच के पैर नहीं होते,:सच्चाई जल्द सामने आएगी, बरेली में किसान सुसाइड मामले में FIR दर्ज

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह पर हुए FIR को लेकर पहली बार उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि झूठ प्रपंच के पैर नहीं होते, सच्चाई जल्द सबके सामने आएगी। मामले से किसी तरह का न मेरा न मेरे परिवार का कोई संबंध नहीं है। सब फेक है। जानिए पूरा मामला… मामला बरेली के बहेड़ी के ग्राम पचपेड़ा (प

DDU कुलपति बोले- झूठ प्रपंच के पैर नहीं होते,:सच्चाई जल्द सामने आएगी, बरेली में किसान सुसाइड मामले में FIR दर्ज
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह पर हुए FIR को लेकर पहली बार उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि झूठ प्रपंच के पैर नहीं होते, सच्चाई जल्द सबके सामने आएगी। मामले से किसी तरह का न मेरा न मेरे परिवार का कोई संबंध नहीं है। सब फेक है। जानिए पूरा मामला… मामला बरेली के बहेड़ी के ग्राम पचपेड़ा (परगना रिछा) का है। 55 वर्षीय किसान सरदार भगवान सिंह का करीब 12 एकड़ जमीन को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कृष्ण पाल (केपी) सिंह से विवाद चल रहा था। केपी सिंह उस समय महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति थे। किसान के परिवार का आरोप है कि कुलपति ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर उनकी खेती की जमीन के साथ मकान भी अपने और परिवार के नाम करा लिया। भगवान सिंह ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डीएम और एसएसपी तक शिकायत की, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। छह महीने पहले ही चेतावनी दी थी भगवान सिंह ने छह महीने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई तो वह गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के घर जाकर परिवार सहित आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने किसान संगठनों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस-प्रशासन पर कुलपति का पक्ष लेने और उनकी जमीन जबरन उनके नाम कराने के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बावजूद किसान का दावा है कि उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार 20 नवंबर को उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए बरेली लाए जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी समेत 4 पर गंभीर धाराओं में FIR किसान की मौत के बाद DDU गोरखपुर के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह और उनकी पत्नी समेत चार नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बहेड़ी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (उकसाने), छल-कपट, कूटरचना (जालसाजी), आपराधिक षड्यंत्र और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज हुई है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗