3 अक्टूबर 2026, 6:59 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

DDU में दो छात्र गुटों में झड़प:पुलिस ने बीच बचाव किया, थाने ले गई, छात्र संघ चुनाव को लेकर गरमाया माहौल

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दो छात्र गुटों के बीच झपड़ हो गई। कुछ देर तक दोनों पक्षों में हंगामा चलता रहा। मौके से पुलिस बीच- बचाव में पहुंची और दोनों पक्षों को पकड़ कैंट थाने ले गई। माहौल अब भी गरम है। बताया जा रहा है कि विवाद एक छात्र नेता और ABVP के छात्रों के बीच सोशल मीडिया पर चल रहे बय

DDU में दो छात्र गुटों में झड़प:पुलिस ने बीच बचाव किया, थाने ले गई, छात्र संघ चुनाव को लेकर गरमाया माहौल
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दो छात्र गुटों के बीच झपड़ हो गई। कुछ देर तक दोनों पक्षों में हंगामा चलता रहा। मौके से पुलिस बीच- बचाव में पहुंची और दोनों पक्षों को पकड़ कैंट थाने ले गई। माहौल अब भी गरम है। बताया जा रहा है कि विवाद एक छात्र नेता और ABVP के छात्रों के बीच सोशल मीडिया पर चल रहे बयानबाजी को लेकर हुई। छात्र संघ चुनाव को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगा रहे हैं। ABVP के विभाग संयोजक प्रशांत त्रिपाठी का कहना है कि पिछले कई दिनों से कुछ लोग सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके छात्रों को संगठन के खिलाफ भड़काने का काम कर रहा था। साथ ही कुछ साथियों पर रुपए लेने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दूसरे पक्ष की ओर से हमारे साथियों को लगातार जान से मारने की धमकियां आ रही थी। गोली मारने की धमकी मिली। साथ ही छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला भी सामने आया। इस बात की सूचना हमने प्रशासन को भी दी थी। साथ ही उन्हें समझाने की कोशिश भी की गई थी। लेकिन वो लोग माने नहीं। आज दलबल के साथ विश्वविद्यालय पर मारपीट करने के लिए आए थे। तब तक पुलिस प्रशासन मौके से पहुंच गई। हम लोग कैंट थाने में आरोपियों के खिलाफ एप्लीकेशन देने आए हैं। इस मामले दूसरे गुट का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗