3 अक्टूबर 2026, 7:49 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

Delhi SIR: 'हमें कचरे में ही फेंक दो...', वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़के बेला स्टेट के नागरिक

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बेला स्टेट में कुल 279 वोटर्स में से 728 का नाम ही काट दिया गया. केवल एक वोटर बचा, जिसके बाद से नागरिक प्रशासन और सरकार से बेहद नाराज हैं. लोगों का कहना है कि वे और उनके परिवार पीढ़ियों से यहां रहे हैं. उन्होंने इसको लेक

Delhi SIR: 'हमें कचरे में ही फेंक दो...', वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़के बेला स्टेट के नागरिक
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बेला स्टेट में कुल 279 वोटर्स में से 728 का नाम ही काट दिया गया. केवल एक वोटर बचा, जिसके बाद से नागरिक प्रशासन और सरकार से बेहद नाराज हैं. लोगों का कहना है कि वे और उनके परिवार पीढ़ियों से यहां रहे हैं. उन्होंने इसको लेकर आपत्ति भी दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, न ही वोटर लिस्ट में सुधार किया गया.

बेला स्टेट की एक महिला नागरिक ने बताया, "729 वोट थे, उनमें से 728 काट दिए गए. केवल एक ही वोट बचा, हनुमान मंदिर के महंत कंचनगिरि बाबा का. SIR के लिए कुछ लोग (BLO) इलाके में आए थे, वे सबकुछ देखकर गए थे. उन्होंने क्या देखा यह नहीं पता. सब यहीं मौजूद हैं. वोटर लिस्ट में हमारा नाम बहुत पहले का है. साल 1961 की लिस्ट भी दिखाई. यहां रहते हुए और वोट डालते हुए कई पीढ़ियां बीत गई हैं."

बेला स्टेट के लोगों का कहना है कि SIR प्रक्रिया के दौरान बाकायदा BLO यहां आए थे. उन्होंने लोगों को फॉर्म दिया था. लोगों ने फॉर्म सही से भरा था. इसके बावजूद, वोटर लिस्ट से उनका नाम काट दिया गया. 

दिल्ली बेला स्टेट के 796 मतदाताओं पर आई चुनाव आयोग की सफाई, क्या कहा?

'हम देश के नागरिक नहीं हैं क्या?'

दूसरे व्यक्ति अपने इलाके की वोटर लिस्ट हाथ में लिए बेहद नाराज दिखे. उन्होंने कहा, "वोटर्स लिस्ट से नाम कटने के बाद हम लोग परेशान हो रहे हैं. समझ नहीं आ रहा हमारा नाम किस आधार पर काट दिया गया है? हम देश के नागरिक नहीं हैं क्या? हमें आप कुछ नहीं समझते. इससे अच्छा तो हमें कचरे में उठाकर फेंक दो."

वहीं, एक बुजुर्ग स्थानीय ने बताया कि वह 72 साल के हैं और उनकी पैदाइश यहीं की है. हम किसी बाहरी राज्य से नहीं आए हैं. दिल्ली में ही पैदा हुए और यहीं मर जाएंगे. हमसे कोई वोट का अधिकार नहीं छीन सकता. 

'सत्ता में आ गए तो भगवान बन गए?'

बेला स्टेट के वोटर्स की नाराजगी इस हद तक है कि वे सरकार और चुनाव आयोग को खरी-खरी सुना रहे हैं. स्थानीय महिला ने कहा, "यह सीधी-सीधी तानाशाही है. हम इस देश में पैदा हुए और आपने हमारी नागरिकता छीन ली. आपको क्या हक है हमारी नागरिकता लेने का? आप सत्ता में आ गए तो क्या भगवान बन गए?"

राहुल गांधी ने SDM को लगाई थी डांट

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बेला स्टेट पहुंचकर लोगों की परेशानी सुनी और उन्हें आश्वासन दिया था कि देश के पात्र मतदाताओं के खिलाफ अन्याय नहीं होने देंगे. इसी क्रम में राहुल गांधी ने बेला स्टेट के लोगों के बीच बैठकर एसडीएम को फोन लगाया और उन्हें डांटा था. साथ ही, वोटर लिस्ट में जल्द से जल्द सुधार या फिर कार्रवाई की बात कही थी. 

'ये देश तुम्हारे पिताजी का नहीं...', प्रवेश वर्मा पर भड़के अरविंद केजरीवाल

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗