6 अक्टूबर 2026, 3:04 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

DM ने 18 अधिकारियों पर की कार्रवाई:IGRS में लापरवाही पर 4 ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, 3 का वेतन रोका

देवरिया में डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को राजस्व विभाग के कामों की समीक्षा की। लापरवाही मिलने पर 18 अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आईजीआरएस में ढिलाई पर भटनी, हेतिमपुर, पथरदेवा और बरहज के चार ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि मिली। लार के ईओ और बरहज के विद्युत अभियंता छैल बिहारी को नोटिस जारी हुआ। जल निगम ग्रामीण के अभियंता

DM ने 18 अधिकारियों पर की कार्रवाई:IGRS में लापरवाही पर 4 ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, 3 का वेतन रोका
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
देवरिया में डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को राजस्व विभाग के कामों की समीक्षा की। लापरवाही मिलने पर 18 अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आईजीआरएस में ढिलाई पर भटनी, हेतिमपुर, पथरदेवा और बरहज के चार ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि मिली। लार के ईओ और बरहज के विद्युत अभियंता छैल बिहारी को नोटिस जारी हुआ। जल निगम ग्रामीण के अभियंता अखिलानंद को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। भलुअनी के एडीओ पंचायत अनवारुल सिद्दीकी को भूमि न उपलब्ध कराने पर प्रतिकूल प्रविष्टि मिली। देवरिया के बिजली अभियंता को आरसी मिलान में ढिलाई पर चेतावनी दी गई। भाटपाररानी, सलेमपुर के ईओ महेंद्र पाण्डेय और रामपुर कारखाना के ईओ रोहित कुमार पाण्डेय को काम सुधारने को कहा गया। बैठक में गैरहाजिर रहने पर जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह, जिला मत्स्य अधिकारी रेवती रमन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय और सलेमपुर के नलकूप खंड के अभियंता का एक दिन का वेतन रोका गया। स्वच्छता समिति की बैठक में लापरवाही पर एडीपीआरओ का एक दिन का वेतन, डीसी का पूरे माह का वेतन और आईजीआरएस शिकायतें निपटाने में ढिलाई पर भाटपाररानी के एडीओ पंचायत का भी एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश मिला।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗