3 अक्टूबर 2026, 11:54 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

Drishyam 3 Advance Booking Day 1: 'दृश्यम 3' ने एडवांस बुकिंग में मचाई तबाही, रिलीज से पहले छप्परफाड़ हुई कमाई, ये दो बड़े रिकॉर्ड भी बनाए

अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसके पहले दो पार्ट ब्लॉकबस्टर रहे थे और अब इसका फाइनल चैप्टर आ रहा है इस वजह से फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है. इसका अंदाजा आप इसी के लगा सकते हैं की एडवांस बुकिंग में इसके टिकट हाथों हाथ बिक रहे हैं. चलिए यहां जानते हैं '

Drishyam 3 Advance Booking Day 1: 'दृश्यम 3' ने एडवांस बुकिंग में मचाई तबाही, रिलीज से पहले छप्परफाड़ हुई कमाई, ये दो बड़े रिकॉर्ड भी बनाए
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसके पहले दो पार्ट ब्लॉकबस्टर रहे थे और अब इसका फाइनल चैप्टर आ रहा है इस वजह से फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है. इसका अंदाजा आप इसी के लगा सकते हैं की एडवांस बुकिंग में इसके टिकट हाथों हाथ बिक रहे हैं. चलिए यहां जानते हैं 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे के लिए प्री टिकट सेल में कितना कलेक्शन कर डाला है?

'दृश्यम 3' की कैसी है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
'दृश्यम 3' का क्रेज रिलीज से पहले दी दर्शकों के सिर चढकर हो रहा है जिसके चलते इस फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग हो रही है. फिल्म की रिलीज में अभी दो दिन बचे हैं ऐसे में इसके एडवांस बुकिंग में ही छप्परफाड़ कमाई करने की उम्मीद की जा रही है.

  • फिलहाल सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन के लिए बुधवार सुबह 10 बजे तक 8 हजार 915 शोज के लिए 3.42 लाख की टिकटों की सेल कर ली है.
  • इस के साथ इसने पहले दिन के लिए प्री सेल से ब्लॉक सीटों के साथ 12.94 करोड़ और बिना ब्लॉक सीटों के 10.47 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

वहीं 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक की प्री सेल में इसने देश भर में 7.09 लाख की टिकटों की सेल कर 24.76 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर डाली है. बिना ब्लॉक सीटों के ग्रॉस कमाई 17.6 करोड़ रुपये हुई है.

कोविड के बाद बनी अजय की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग-डे प्री-सेल्स
12.94 करोड़ की ग्रॉस कमाई के साथ, 'दृश्यम' के तीसरे पार्ट ने कोविड के बाद के दौर में अजय देवगन की किसी फिल्म के लिए पहले दिन की दूसरी सबसे अच्छी एडवांस बुकिंग दर्ज की है. इसने 'रेड 2' (6.63 करोड़) को पीछे छोड़कर दूसरी पोजिशन हासिल की है. आज ये सिंघम अगेन को भी मात दे देगी और कोविड के बाद अजय की ओपनिंग डे के लिए सबसे बड़ी प्री सेल वाली फिल्म बन जाएगी.

कोविड के बाद भारत में अजय देवगन की टॉप डे-1 प्री-सेल्स (ग्रॉस) 

  • सिंघम अगेन – 15.7 करोड़
  • दृश्यम 3 – 12.94 करोड़
  • रेड 2 – 6.52 करोड़
  • धमाल 4 – 5.68 करोड़
  • दृश्यम 2 – 5.09 करोड़
  • शैतान – 4.14 करोड़

बुक माई शो प्री-सेल्स की टॉप 10 लिस्ट में 7वें नंबर पर एंट्री
बुक माई शो पर, 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने रिलीज से दो दिन पहले प्री-सेल्स में 203.04K टिकट बेचे हैं. ये नंबर्स हिंदी फ़िल्मों के बीच इसी स्टेज पर 7वीं जगह बनाने के लिए काफ़ी है. यह 'डंकी' (201K), 'वॉर 2' (147K) और 'फ़ाइटर' (123K) से आगे है, और 'स्त्री 2' (232K) से ठीक पीछे है. इस चार्ट में सबसे ऊपर 'धुरंधर 2' (1.1M), 'जवान' (816K), 'एनिमल' (494K), 'टाइगर 3' (357K) और 'छावा' (320K) हैं.

'दृश्यम 3' से ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की उम्मीद है?
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, फिल्म की ओपनिंग 40 करोड़ (नेट) से ज़्यादा हो सकती है, जबकि दूसरे अनुमानों में यह आंकड़ा 50-60 करोड़ तक भी जा सकता है. मौजूदा ट्रेंड्स को देखते हुए ये 40-50 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है और अगर आखिरी दिन टिकटों की बिक्री बढ़ती है, तो यह आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है.

'दृश्यम 3: द कन्क्लूज़न' की रिलीज डेट और स्टार कास्ट
यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को हिंदी में रिलीज़ होगी. इसे अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है और इसमें अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे कलाकार हैं.

 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗