2 अक्टूबर 2026, 4:27 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

Drishyam 3 Box Office Day 1 Live Updates: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 9.30 बजे तक 6 करोड़ के हुई पार

अभिषेक पाठक निर्देशित और अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ या ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी. फाइनली इस क्राइम थ्रिलर ने 2 अक्टूबर, शुक्रवार को यानी आज सिनेमाघरो में दस्तक दी है. फिल्म को प्री सेल में तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में जानते

Drishyam 3 Box Office Day 1 Live Updates: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 9.30 बजे तक 6 करोड़ के हुई पार
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

अभिषेक पाठक निर्देशित और अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ या ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी. फाइनली इस क्राइम थ्रिलर ने 2 अक्टूबर, शुक्रवार को यानी आज सिनेमाघरो में दस्तक दी है. फिल्म को प्री सेल में तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में जानते हैं कि ‘दृश्यम 3’ रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन कर रही है. यहां इसकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे.

‘दृश्यम 3’ की पहले दिन की एडवांस बुकिंग कैसी रही?
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का रिलीज से पहले ही इतना बज बन चुका था कि एडवांस बुकिंग में इसने कहर बरपा दिया

  • सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन के लिए 8 लाख से ज्यादा टिकटों की सेल की है.
  • इसी के साथ इसने ओपनिंग डे की प्री सेल से ब्लॉक सीटों के साथ 31.65 करोड़ कमाए हैं.
  •  जबकि ब्लॉक सीटों के साथ ये कलेक्शन 27.92 करोड़ रहा है.

‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Drishyam 3 Box Office Collection Day 1 Live Updates)

  • सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने सुबह 9.30 बजे तक 6.08 करोड़ की कमाई कर ली है.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 34% दर्ज की जा रही है
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी डे 1 6.08 करोड़ ( सुबह 9.30 बजे तक) 34% कुल कलेक्शन   6.08करोड़  

नोट:- फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे.

‘दृश्यम 3’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? 
‘दृश्यम 3’ को एडवांस बुकिंग में तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है. जिसे देखते हुए लग रहा है कि ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग कर सकती है. ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ या ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ रिलीज के पहले दिन 50 से 60 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है. वहीं फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो आंकड़ा और बढ़ सकता है.

इसी के साथ ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती है. हालांकि ये सिर्फ अनुमान है सही आंकड़े आज रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे. 

‘दृश्यम 3’ के बारे में
‘दृश्यम 3’ का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में तबू, रजत कपूर, ईशिता दत्ता और श्रिया सरन ने भी अपने किरदारों में कमबैक किया है. वहीं ‘दृश्यम 3’ में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री हुई है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. 

 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗