29 नवंबर 2026, 9:40 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

Exclusive: जेल जाने से पहले अनंत सिंह का ऐलान, अब लोकसभा लड़ेंगे, JDU में कभी नहीं जाएंगे

बेटी की शाही शादी के बाद और सरेंडर करने से पहले शुक्रवार (27 नवंबर, 2026) को मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. जेल जाने से पहले अनंत सिंह ने कहा कि वे अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, अब लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.

Exclusive: जेल जाने से पहले अनंत सिंह का ऐलान, अब लोकसभा लड़ेंगे, JDU में कभी नहीं जाएंगे
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बेटी की शाही शादी के बाद और सरेंडर करने से पहले शुक्रवार (27 नवंबर, 2026) को मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. जेल जाने से पहले अनंत सिंह ने कहा कि वे अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, अब लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.

इतना ही नहीं, उन्होंने दो टूक में कहा कि अब जेडीयू में कभी वापस नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आज भी मेरे नेता और भगवान हैं. अनंत सिंह ने कहा, "मेरे साथ क्या हो रहा है ये नीतीश को कुछ नहीं पता, अस्वस्थ हैं."

आगे अनंत सिंह ने कहा कि मोकामा में अगर उपचुनाव होगा तो बेटा लड़ेगा या कौन लड़ेगा ये जनता से पूछकर वे तय करेंगे. चार दिसंबर को पटना सिविल कोर्ट परिसर अंतर्गत एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर करेंगे. वापस आने के बाद बिहार दौरे पर निकलेंगे.

यह भी पढ़ें- आनंद मोहन का JDU ने इस्तेमाल किया… अब अंदर भेज रही? पार्टी का बड़ा बयान

अनंत सिंह ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि मेरी कोई गलती नहीं, तब भी मेरी सदस्यता समाप्त करने की मांग जेडीयू ने की. सात बार विधायक रहे, विधायक बनने के बाद हम पर फर्जी करीब 70 केस लादे गए.

आनंद मोहन का किया समर्थन

दूसरी ओर पूर्व सांसद आनंद मोहन का अनंत सिंह ने समर्थन किया. अनंत सिंह ने कहा कि जब सत्तापक्ष को फायदा लेना था तो जेल से उनको निकाला गया, काम होते उनको जेल भेजा जा रहा. ये गलत है. यहां जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जाता है.

अंत में बेटी की शादी में आए सभी लोगों को उन्होंने धन्यवाद दिया. कहा कि लाखों की संख्या में लोग आए थे. जनता हमको कितना प्यार करती है यह सब ने देख लिया, जनता भगवान है. घुड़दौड़ प्रतियोगिता का फाइनल नहीं हो सका है. भारी भीड़ के चलते कार्यक्रम को हमने रोक दिया. आगे कराएंगे.

यह भी पढ़ें- ओवैसी बोले- यूपी में 'अब्दुल' उपमुख्यमंत्री बनेगा, अब गिरिराज सिंह का जवाब आया

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗