29 नवंबर 2026, 5:40 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
बिजनेस

FD Rates: छोटे या बड़े बैंक, 1 लाख पर 5 साल में कहां बढ़ेगा ज्यादा पैसा?

अगर आप अपनी बचत को बिना बाजार के जोखिम में डाले बढ़ाना चाहते हैं, तो बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें निवेश के समय ही ब्याज डर तय हो जाती है और उसी के हिसाब से रिटर्न मिलता है. लेकिन हर बैंक की ब्याज दर एक जैसी नहीं होती. ऐसे में 1 लाख रुपए को 5 साल के लिए पैसा जमा करने से

FD Rates: छोटे या बड़े बैंक, 1 लाख पर 5 साल में कहां बढ़ेगा ज्यादा पैसा?
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

अगर आप अपनी बचत को बिना बाजार के जोखिम में डाले बढ़ाना चाहते हैं, तो बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें निवेश के समय ही ब्याज डर तय हो जाती है और उसी के हिसाब से रिटर्न मिलता है. लेकिन हर बैंक की ब्याज दर एक जैसी नहीं होती. ऐसे में 1 लाख रुपए को 5 साल के लिए पैसा जमा करने से पहले यह देखना जरूरी है कि कौन-सा बैंक कितनी ब्याज दर दे रहा है. छोटे फाइनेंस बैंक इस समय बड़े बैंकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज दे रहे हैं.

25 नवंबर 2026 तक पैसाबाजार के आंकड़ों के मुताबिक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक पांच साल की FD पर सबसे ज्यादा 8.25% सालाना ब्याज दे रहा है. वहीं SBI में इसी अवधि के लिए ब्याज दर 6.05% है.

1 लाख रुपए पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?

अगर 1 लाख रुपए की FD 5 साल के लिए की जाए और ब्याज तिमाही आधार पर जुड़ता रहे, तो अनुमानित रकम इस तरह हो सकती है. ये आंकड़े टैक्स से पहले के हैं.

                बैंक    सालाना ब्याज दर  5 साल बाद अनुमानित रकम  सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक           8.25%               1,50,426    जन स्मॉल फाइनेंस बैंक           7.77%               1,46,928            DCB बैंक           7.50%               1,44,995          HDFC बैंक           6.60%               1,38,723    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया            6.50%               1,38,042                SBI           6.05%               1,35,018

छोटे फाइनेंस बैंक दे रहे ज्यादा ब्याज

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में सूर्योदय 8.25% के साथ पहले नंबर पर है. इसके बाद जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.77%, उज्जीवन 7.20%, इक्विटास 7% और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक 6.75% ब्याज दे रहे हैं. प्राइवेट बैंकों में DCB बैंक 7.50% के साथ आगे है. वहीं सरकारी बैंकों में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 6.50% और SBI 6.05% ब्याज दे रहा है.

FD कराने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

अगर आप FD कराते हैं, तो सिर्फ ज्यादा ब्याज देखकर बैंक न चुनें. क्योंकि DICGC के तहत एक बैंक में एक जमाकर्ता की कुल जमा रकम और ब्याज मिलाकर अधिकतम 5 लाख रुपए तक का बीमा मिलता है. इसके अलावा समय से पहले FD तोड़ने पर लगने वाली पेनल्टी और ब्याज पर टैक्स के नियम भी जांच लें.

मां-बाप का सोना बेचकर बेटे ने खरीदा घर, मिला 60 लाख Tax का नोटिस

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗