6 अक्टूबर 2026, 5:06 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेलीविजन

Hustle season 5 के सेट पर लगी आग, बादशाह समेत जान बचा कर भागे कंटेस्टेंट्स

मुंबई के फिल्मसिटी में सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 4 बजे शो 'पती पत्नी और पंगा' के सेट पर अचानक आग लग गई. इसी दौरान पास के सेट पर 'हसल 5' के फिनाले की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी. बादशाह समेत जान बचा कर भागे कंटेस्टेंट्स&lt

Hustle season 5 के सेट पर लगी आग, बादशाह समेत जान बचा कर भागे कंटेस्टेंट्स
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

मुंबई के फिल्मसिटी में सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 4 बजे शो 'पती पत्नी और पंगा' के सेट पर अचानक आग लग गई. इसी दौरान पास के सेट पर 'हसल 5' के फिनाले की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी.

बादशाह समेत जान बचा कर भागे कंटेस्टेंट्स
सेट पर धुआं और जलने की तेज बदबू महसूस होते ही रैपर बादशाह, समर्थ जुरेल समेत शो के सभी कंटेस्टेंट्स और वहां मौजूद अन्य लोग तुरंत सेट से बाहर निकल गए. जानकारी के मुताबिक, आग ज्यादा नहीं फैली, लेकिन दोनों सेट्स के बाहर लगाए गए टेंट आग की चपेट में आ गए और जलकर खाक हो गए.

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया. आग बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद बादशाह समेत हसल सीजन 5 के अन्य कंटेस्टेंट्स दोबारा फिल्मसिटी पहुंचे और फिनाले की शूटिंग फिर से शुरू की गई.

बता दें सेट से कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

🚨 FIRE BREAKS OUT ON THE SET OF PATI PATNI AUR PANGA According to initial reports, a fire broke out on the set of Pati Patni Aur Panga, reportedly due to a short circuit. The fire was so intense that it reportedly reached the nearby Hustle 5 set. Thankfully, no injuries or casualties have been reported so far, and all crew members have been safely evacuated from the set. #PatiPatniAurPanga #Hustle5 #MunawarFaruqui

— Digital News Hub (@digital_newshub) October 5, 2026

'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर नहीं हो रही थी शूटिंग
सेट से जुड़े एक सूत्र ने  HT से बातचीत ने बताया, 'सेट के बाहर आग लगी थी. इसमें किसी की जान नहीं गई है. 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर उस वक्त कोई शूटिंग नहीं हो रही थी.'

वहीं, 'एमटीवी हलस 5' के सेट से जुड़े एक अन्य सूत्र ने बताया कि जब आग लगी, तब शो के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग चल रही थी और सभी आर्टिस्ट सेट पर मौजूद थे. इस सीजन से बादशाह, एमसी स्क्वायर, पैराडॉक्स जैसे आर्टिस्ट जुड़े हुए हैं. सूत्र ने कहा, 'सभी आर्टिस्ट वहां मौजूद थे. अचानक आग लग गई. फिलहाल सभी सेफ हैं.'

सूत्र ने आगे बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय सिंगर निकिता गांधी का पैपराजी स्पॉटिंग भी चल रहा था. 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗