यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. सभी पार्टियों ने अभी से अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है. इसी के मद्देनजर यूपी में इंडिया गठबंधन (सपा-कांग्रेस) को लेकर बीजेपी हमलावर है. बैठक में समाजवादी पार्टी के शामिल न होने को लेकर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने तंज कसा है.
प्रदीप भंडारी ने बुधवार (30 सितंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में गठबंधन के तहत ज्यादा सीटें हासिल करने के लिए अखिलेश यादव से मोल-भाव कर रहे हैं. इसके बाद विपक्षी पार्टियों की एकता को लेकर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बुलाई बैठक में शामिल न होकर आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी ने विपक्ष की एकता के नाम पर राहुल गांधी के दावों की पोल खोल दी है.
विपक्षी एकता पर बीजेपी नेता ने कसा तंज
विपक्ष पर निशाना साधते हुए भंडारी ने कहा कि विपक्ष की एकता तो बस एक बहाना है. उन्होंने कहा कि पहले EVM बहाना था, कल कुछ और होगा. नेता विपक्ष और सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस राहुल को 100 अलग-अलग तरीकों से फिर से लॉन्च करने की कोशिश कर सकती है, लेकिन 2029 में भी देश की जनता नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री चुनेगी.
Rahul Gandhi is fighting a battle against Akhilesh Yadav in Uttar Pradesh to bargain for more seats in alliance.
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) September 30, 2026
AAP and SP by not attending the meeting called by Congress have exposed Rahul Gandhi's call for "Opposition Unity" on SIR.
SIR is just "Bahana", Earlier it was "…
क्या बोले सपा सांसद
यूपी में कांग्रेस संग सीट शेयरिंग को लेकर सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने बड़ा बयान दिया. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कांग्रेस के 150 सीटों के लक्ष्य पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि कांग्रेस को जमीनी हकीकत समझना चाहिए. कांग्रेस को व्यावहारिक रुख अपनाना चाहिए और उन सीटों पर ध्यान देना चाहिए, जहां पार्टी जीत हासिल कर सकती है.
सपा सांसद ने आगे कहा कि मौजूदा समय में दोनों दलों के लिए मिलकर चुनाव लड़ना जरूरी है. उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों का रुख व्यावहारिक होना चाहिए. सपा सांसद ने साथ ही कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा और दोनों दल सीटों के बंटवारे को लेकर आपसी सहमति पर पहुंच जाएंगे.
ये भी पढ़ें
नंदीग्राम पर बंगाल सरकार पहुंची SC, CJI सूर्यकांत बोले- 'हमें पता है खारिज होगी याचिका'
