6 अक्टूबर 2026, 3:04 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

INDIA गठबंधन मार्च: बैरिकेडिंग पर चढ़कर राहुल ने लहराया तिरंगा, धरने से आई तस्वीर

इंडिया गठबंधन संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहा है. इस मार्च को पुलिस ने बीच में बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया है. इसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी बैरिकेडिंग के पास ही धरने पर बैठ गए थे. जिसके बाद राहुल गांधी ने बैरिकेड्स पर चढ़कर तिरंगा लहराया है. त

INDIA गठबंधन मार्च: बैरिकेडिंग पर चढ़कर राहुल ने लहराया तिरंगा, धरने से आई तस्वीर
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

इंडिया गठबंधन संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहा है. इस मार्च को पुलिस ने बीच में बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया है. इसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी बैरिकेडिंग के पास ही धरने पर बैठ गए थे. जिसके बाद राहुल गांधी ने बैरिकेड्स पर चढ़कर तिरंगा लहराया है. तिरंगा लहराने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

राहुल गांधी,प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव के साथ कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. कांग्रेस के सांसदों ने पुलिस की बस को घेर लिया है. कई सांसद पुलिस बस के सामने खड़े हो गए हैं. जिसके बाद राहुल गांधी बस से उतरे और आकाशवाणी भवन में घुस गए और अब वहां से चुनाव आयोग जा रहे हैं.

#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi waves the National Flag as he climbs atop a police barrier during INDIA bloc protest against the Election Commission of India https://t.co/7ycJvlKOyG

— ANI (@ANI) October 6, 2026

विपक्ष ने लगाए नारे

इंडिया गठबंधन ने ये मार्च संसद भवन के मकर द्वार से शुरू किया था. जहां पर कई सांसद संदेश लेकर खड़े थे. उन्होंने मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने लिखा, 'एक कचौड़ी, दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा...'. दूसरे ने लिखा, 'चुनाव आयोग की रबड़ स्टैंप का हत्था बीजेपी है.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'बीजेपी ही सीईसी है.'

ईडी गठबंधन मार्च में विपक्षी सांसदों ने आरएसएस की यूनिफॉर्म पहने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कटआउट लिए हुए थे. जंतर-मंतर के पास दिल्ली पुलिस ने बड़ी संख्या में जवान तैनात किए हैं.

क्या है विपक्ष का कहना
इंडिया गठबंधन ने 30 सितंबर को बैठक की थी. जिसके बाद 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग तक मार्च निकालने का फैसला किया था. विपक्ष का कहना है कि ये मार्च चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर उनकी चिंताओ को चुनाव आयोग के सामने रखने के लिए किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: नंदीग्राम में वोटिंग का पहला आंकड़ा, कई जगहों पर धांधली के आरोप

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗